फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KBC 13: कोई करता है बिजनेस तो कोई बना अधिकारी, जानें कहां हैं केबीसी के अबतक के विजेता

Tue, 24 Aug 2021 09:28 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
कौन बनेगा करोड़पति 13, अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
मशहूर रियलिटी गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का सीजन सोमवार 23 अगस्त से शुरू हो रहा है। इस शो में हमेशा की तरह अमिताभ बच्चन होस्ट करते नजर आएंगे। मालूम हो कि ये केबीसी का 13वां सीजन होगा।  इस सीजन का पहला एपिसोड आज रात 9 बजे से सोनी टीवी पर टेलीकास्ट किया जाएगा। शो के इस सीजन में काफी बदलाव किए गए हैं। 
2001 में शुरू हुआ केबीसी पिछले कई सालों से एक लोकप्रिय शो बना हुआ है। इसमें पूरे भारत के कोने-कोने से लोग अपनी किस्मत आजमाते हैं। 

हर्षवर्द्धन नवाठे
हर्षवर्द्धन नवाठे लोक सेवा परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। दरअसल, उनके पिता भी आईपीएस पिता थे। ये वही समय था जब धारावाहिक ‘केबीसी’ छोटे परदे को नए सिरे से परिभाषित करने की शुरूआत कर रहा था। साल 2000 में नवाथे ने भी यहां अपना भाग्य आजमाने का फैसला लिया। शो के पहले सीजन में हर्षवर्धन नवाठे ने बारी मारी थी। वह एक मिडिल क्लास फैमिली से थे। उस दौरान हर्षवर्धन सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे थे और 27 साल के थे। आज हर्षवर्धन शादी शुदा हैं और उनके दो बच्चे हैं। बात करें उनके प्रोफेशन की तो उन्होंने सिविल सर्विसेज की तैयारी छोड़ यूके यूनिवर्सिटी से एमबीए किया और प्राइवेट सेक्टर में काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 11
रवि मोहन सैनी - फोटो : सोशल मीडिया
रवि मोहन सैनी
साल 2001 में अमिताभ बच्चन KBC जूनियर लेकर आए थे। इस सीजन में कंटेस्टेंट रवि मोहन सैनी ने हॉट सीट पर बैठ बाजी मारी थी। रवि की उम्र उस वक्त 14 साल के थी इसके बाद रवि ने कड़ी मेहनत कर आईपीएस अफसर बन गए। 
 
विज्ञापन

3 of 11
राहत तस्लीम - फोटो : सोशल मीडिया
राहत तस्लीम
केबीसी सीजन 4 में कंटेस्टेंट राहत तस्लीम शो की विनर रहीं। वह झारखंड से आईं राहत बेहद गरीब परिवार से थीं उन्होंने बताया कि जब वह अपने मेडिकल एंट्रेंस की तैयारी कर रही थीं तो उनकी शादी कर दी गई। लेकिन उन्होंने केबीसी में जाने का मन बनाया और शो को जीतकर आईं। फिलहाल राहत गार्मेंट का काम करती हैं। बात करें शो के तीसरे सीजन की तो इसे शाहरुख खान ने होस्ट किया था। इस शो में कोई भी कंटेस्टेंट विनिंग अमाउंट तक नहीं पहुंच पाया और शो को गिरती टीआरपी के चलते बीच में ही बंद करना पड़ा। 

4 of 11
सुशील कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
सुशील कुमार
सुशील कुमार ने 2011 के पांचवें सीजन में 5 करोड़ रुपए की रकम के साथ जीत हासिल की।  सुशील बिहार के पूर्वी चम्पारण जिले के मोतिहारी से संबंध रखते हैं।  छह हजार महीने की नौकरी करने वाले सुशील कुमार ने ईनाम के पैसे से अपना पुश्तैनी मकान ठीक किया और अपने भाइयों को बिजनेस शुरू करावाया।  सुशील कुमार मौजूदा वक्त में बिहार चंपारण में एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं जो समाजसेवा के काम में लगे हुए हैं। 
विज्ञापन

5 of 11
सुनमीत कौर - फोटो : सोशल मीडिया
सुनमीत कौर
सीजन 6 में बड़ी कंटेस्टेंट सुनमीत कौर की कहानी सुनने को मिली कि उनके ससुराल वाले उन्हें फैशन डिजाइनिंग आगे करियर के लिए मदद नहीं कर रहे हैं। लेकिन सुनमीत ने ठान लिया था वह अपना सपना पूरा करके रहेंगी। इसके लिए उन्होंने केबीसी के प्लेटफॉर्म को चुना और अपना काम शुरू किया। केबीसी सीजन-6 जीता में उन्होंने अपने उस ज्ञान का इस्तेमाल किया जिससे वो बच्चों को पढ़ाती थी। सुनमीत ने बतौर विजेता 6 करोड़ जीते थे और अब सुनमीत इंडिपेंडेंट हैं और अपना फैशन हाउस चला रही हैं।
विज्ञापन

6 of 11
ताज मोहम्मद रंगरेज - फोटो : सोशल मीडिया
ताज मोहम्मद रंगरेज
केबीसी के सीजन 7 में राजस्थान के रहने वाले ताज मोहम्मद रंगरेज को हॉट सीट पर बैठने का मौका मिला। वह पेशे से एक अध्यापक हैं। शो में ताज ने 5 करोड़ रुपये के सवाल पर अटकर खेल से क्विट कर दिया। हालाकि उन्होंने एक करोड़ रुपये की बड़ी रकम जीती थी। शो में जीती रकम से उन्होंने अपनी बेटी की आंखों का इलाज करवाया साथ ही गांव में दो अनाथ लड़कियों की शादी भी करवाई। उन्होंने इस रकम से एक घर भी खरीदा है। फिलहाल वह क्या कर रहे हैं इसकी कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

7 of 11
अचिन-सार्थक नरूला

अचिन-सार्थक नरूला
सीजन 8 में अचिन और सार्थक नरूला ने एंट्री ली और आखिरी विनर रहे। ये दोनों भाई हैं और दिल्ली के रहने वाले हैं। दोनों भाई ने केबीसी में आने के लिए कड़ी मशक्कत की थी। इन्होंने शो में 7 करोड़ रुपये जीते थे जिससे उन्होंने अपनी मां के कैंसर का ट्रीटमेंट करवाया था। आज दोनों भाई पैसा इनवेस्ट कर बिजनेस चला रहे हैं।  

8 of 11
अनामिका मजूमदार - फोटो : सोशल मीडिया
अनामिका मजूमदार
सबसे पहले बात करेंगे पिछले सीजन 9 में जमशेदपुर से आईं अनामिका मजूमदार सीजन की पहली करोड़पति कंटेस्टेंट रहीं। इस सीजन में अनामिका ने 1 करोड़ रुपये की बड़ी रकम जीती थीं। बता दें कि वह 7 करोड़ के जैकपॉट सवाल पर आकर अटक गई थीं। लेकिन शो के क्विट करने के बाद जो उन्होंने उत्तर दिया था वह सही निकला। शो से बड़ी रकम जीतकर घर गई दो बच्चाों की मां अनामिका फेथ इन इंडिया नामक एनजीओ चलाती हैं। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में दोबारा आने की इच्छा जाहिर की है।

9 of 11
binita-jain

बिनीता 
केबीसी सीजन-10 में गुवाहाटी की रहने वाली बिनीता ने एक करोड़ रुपए की रकम जीती थी। बिनीता का परिवार सीकर का रहने वाला है, लेकिन कई साल पहले रोजगार के लिए वे असम आ गए थे। मौजूदा वक्त में बिनीता अपना एक कोचिंग सेंटर चलाती हैं। 

10 of 11
सनोज राज - फोटो : social media
सनोज राज
बिहार के रहने वाले सनोज राज ने 2019 में हुए केबीसी सीजन-11 में एक करोड़ रुपए जीते।  सनोज केबीसी में जीत हासिल करने वाले बिहार के पहले शख्स बने। 

 
विज्ञापन

11 of 11
नाजिया नसीम - फोटो : Twitter
नाजिया नसीम
केबीसी सीजन-12 में रांची की नाजिया नसीम एक करोड़ रुपए की जीत हासिल की। उन्होंने इंटरव्यू में बताया था कि केबीसी शुरू होने के बाद से ही उनकी मां का सपना था कि मैं केबीसी में जीत हासिल करूं और मैंने मां का सपना पूरा किया है।  फिलहाल नाजिया नसीम दिल्ली में रहती हैं और गुरुग्राम स्थित इंडियन मल्टीनेशनल मोटरसाइकिल कंपनी रॉयल एनफील्ड में कम्युनिकेशन मैनेजर के पद पर नियुक्त हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें