फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KBC 13: बिग बी की यह तस्वीर देख अभिनेता बने अक्षय कुमार, शो में सुनाया रोचक किस्सा

Fri, 05 Nov 2021 09:19 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन - फोटो : KBC 13
कौन बनेगा करोड़पति हर शुक्रवार काफी शानदार होता है, क्योंकि कई बड़े कलाकार अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर होते हैं। हर हफ्ते की तरह इस शानदार शुक्रवार में अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति में खास मेहमान बनकर पहुंचे हैं कटरीना कैफ, अक्षय कुमार और निर्देशक रोहित शेट्टी। कटरीना और अक्षय अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठे और उन्होंने अपने द्वारा जीती गई राशि को गवर्मेंट वेबसाइट भारत के वीर को डोनेट करने का निर्णय लिया।

अक्षय कुमार ने साझा किया अपना सफर

कौन बनेगा करोड़पति में खास मेहमान बनकर आए अक्षय, कटरीना और रोहित शेट्टी ने अमिताभ बच्चन के साथ यहां पर ढ़ेर सारी मस्ती की। अक्षय ने अपने फिल्मी सफर के बारे में साझा करते हुए बताया कि उन्होंने कैसे अपना बॉलीवुड सफर शुरू किया। अक्षय ने अमिताभ बच्चन को बताया कि कैसे उन्हें उनका पहला मॉडलिंग असाइनमेंट मिला, जिसने उनकी जिंदगी को पूरी तरह से बदल दिया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : KBC 13
फिल्मों में आने से पहले सेल्समैन थे अक्षय

अक्षय ने कहा कि उनके मॉडलिंग करियर ने ही उन्हें पैसा कमाने के साथ-साथ बॉलीवुड में अभिनेता बनने के लिए प्रेरित किया। अक्षय ने बताया कि सिनेमा की दुनिया में कदम रखने से पहले वह एक ज्वैलरी शॉप में सेल्समैन के रूप में काम करते थे, उसके बाद उन्होंने एक रेस्तरां में  भी काम किया, जहां वो लोगों के लिए टेबल सेट करते थे।
विज्ञापन

3 of 5
अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन - फोटो : KBC 13
अमिताभ बच्चन की तस्वीर से हुए प्रेरित

अक्षय कुमार ने आगे बातचीत करते हुए अमिताभ बच्चन को बताया कि जब वो रेस्तरां में काम करते थे तो वहां पर चार एक्टर्स की तस्वीरें दीवार पर लगी हुई थी, जिसमें से एक तस्वीर बिग बी की थी और उसी तस्वीर ने अक्षय को सिनेमा की दुनिया में आगे बढ्ने के लिए प्रेरित किया। अक्षय की इस बात को सुनने के बाद अमिताभ बच्चन काफी भावुक हो गए।

4 of 5
रोहित शेट्टी, अमिताभ बच्चन - फोटो : KBC 13
रोहित शेट्टी ने भी बताई दिल की बात

रोहित शेट्टी ने भी अमिताभ बच्चन को बताया कि उनकी फिल्मों में उन्हें कितना प्रेरित किया है। इसी के साथ निर्देशक ने बिग बी को कहा कि उन्होंने उनकी मां रत्ना शेट्टी के लिए जो ब्लॉग लिखा था उसने पूरी तरह से उनके दिल को छू लिया था। इसी के साथ रोहित ने अमिताभ बच्चन से ये भी दरख्वास्त की कि वह एक ब्लॉग पोस्ट पर उनके साइन दे दें ताकि वो उसे अपने पास रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कटरीना कैफ, अमिताभ बच्चन - फोटो : KBC 13
कटरीना को सिखाए अपने डायलॉग्स

अमिताभ बच्चन ने कटरीना कैफ के साथ भी ढ़ेर सारी मस्ती की। अमिताभ और कटरीना ने टिप-टिप बरसा पानी पर डांस किया और उसी के साथ अमिताभ बच्चन ने कटरीना को अपनी फिल्म का डायलॉग भी सिखाया। अक्षय कुमार ने अमिताभ बच्चन के आयकॉनिक गाने ‘सारा जमाना’ पर जमकर डांस किया।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें