फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करण मेहरा बोले: '100 दिनों से बेटे कविश को नहीं देख पाया, न घर में प्रवेश कर पाया', पत्नी से चल रही है लड़ाई

Tue, 14 Sep 2021 08:53 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
करण मेहरा - फोटो : Instagram
करण मेहरा टेलीविजन के लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक हैं। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में उनके अभिनय को दर्शकों ने काफी पसंद किया और वो पॉपुलर हुए। इस वक्त उनकी अपनी पत्नी निशा रावल के साथ कानूनी लड़ाई चल रही है। उनका कहना है कि मैंने 100 से भी ज्यादा दिनों से अपने बेटे कविश को नहीं देखा है। मैं अपने घर में भी प्रवेश नहीं कर पाया हूं और न ही अपने सामान को ले पाया। उन्होंने कहा, यह हम सभी के लिए भावनात्मक, परेशान करने वाला और दर्दनाक समय रहा है। हम इसे एक परिवार के रूप में लड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा, तीन महीने से अधिक समय हो गया है और मैं लड़ाई लड़ रहा हूं। मामला विचाराधीन है।अभिनेता करण मेहरा पर उनकी पत्नी एवं अभिनेत्री निशा रावल ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। मई में उन्हें कथित तौर पर मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया था। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में कहा कि ये वक्त काफी मुश्किल भरा रहा।

 
विज्ञापन

2 of 5
करण मेहरा - फोटो : instagram
उनका कहना है कि उनके परिवार में उनके माता-पिता सहित सभी को झूठे मामले में फंसाया गया है और यह कठिन वक्त रहा है। मेरे माता-पिता का यह सब झेलना सही नहीं है। मेरे पिता हृदय रोगी हैं। यह काफी परेशान करने वाला है। कानूनी लड़ाई आसान नहीं है। उन्होंने कहा, मैं अपने घर से बाहर हूं, जबकि मेरी पत्नी और उसका भाई घर में हैं, आराम से।
विज्ञापन

3 of 5
करण मेहरा - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा कि मेरे पास सारे सबूत हैं और सही समय पर अधिकारियों के साथ साझा करूंगा। कोई किसी के बारे में कुछ भी कह सकता है, लेकिन सब सच नहीं होता। मुझे हर आरोप का विरोध करने और अपनी सफाई देने की जरूरत नहीं है।  ऐसा न करने से मैं गलत नहीं हो जाऊंगा। उन्होंने कहा कि कविश हमारे झगड़ों की कहानियां ऑनलाइन देखेंगे। चीजें कानूनी रूप से संभाली जा रही हैं।


 

4 of 5
एक्टर करण मेहरा और एक्ट्रेस निशा रावल - फोटो : Instagram
उन्होंने कहा कि घरेलू हिंसा के मामले में फंसाए जाने पर पुरुषों के लिए लड़ाई कठिन है। अगर मेरे जैसा इंसान इस दौर से गुजर रहा है, तो कोई सोच भी नहीं सकता कि एक आम आदमी किस दौर से गुजर रहा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करण मेहरा - फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि पिछले 15 सालों से एक-दूसरे के साथ रहने वाले करण मेहरा और निशा रावल को टेलीविजन के सबसे आइडल कपल में से एक माना जाता था। लेकिन 1 जून 2021 को निशा रावल ने अपने पति करण पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाकर हर किसी को हैरान कर दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें