फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: मोजे से बने टॉप और टी-शर्ट में नजर आईं उर्फी जावेद, ट्रोल्स बोले- बस भी करो दीदी...

Tue, 14 Sep 2021 05:20 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस ओटीटी की कंटेस्टेंट रह चुकीं उर्फी जावेद अपने ड्रेसिंग सेंस के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं। बीते दिनों वह एयरपोर्ट पर अपने लुक को लेकर काफी चर्चा में आईं थी। जिसके बाद अब हाल ही में उनका एक नया लुक इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। दरअसल, उर्फी मोजों से बने टॉप और कटी हुई टी-शर्ट पहने नजर आईं। इस आउटफिट में उर्फी की फोटोज सामने आते ही लोगों ने उन्हें फिर से ट्रोल करना शुरू कर दिया है। 

सामने आई फोटोज में उर्फी ने पर्पल कलर के पैंट के साथ पर्पल मोजों का ब्रालेट स्टाइल टॉप पहना हुआ था। इसके अलावा उन्होंने एक काले रंग की एक कटी हुई टीशर्ट पहन रखी थी। इस नई ड्रेस में उर्फी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वायरल होने के साथ ही उन्हें एक बार फिर ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा।
विज्ञापन

2 of 5
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

इंटरनेट पर ट्रोल हुईं उर्फी

एक्ट्रेस की फोटो देख एक यूजर ने लिखा है- कोई इनको सिलेब्रिटी स्टाइल सजेस्ट कर दो। उर्फी बहुत अच्छी दिखती हैं, लेकिन स्टाइल सेंस की वजह से इनकी मेहतन बेकार हो जाती है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा- ‘कृपया कोई इसे कपड़े दान में दे दो।’ एक और यूजर ने लिखा- ‘मेरे घर में कपड़े पड़े हैं, काफी ले जाना हमसे।’

 
विज्ञापन

3 of 5
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

 

उर्फी ने बताया कैसे बनी ड्रेस

दरअसल, उर्फी ने अपने इंस्टाग्राम पर इस ड्रेस में फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए उर्फी ने इस ड्रेस को तैयार करने का तरीका भी बताया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा-  ‘मोजों का क्रॉप टॉप बनाया और टीशर्ट को आधा काट लिया। आउटफिट तैयार।’

4 of 5
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

पहले भी ट्रोल हो चुकी है एक्ट्रेस

इससे पहले उर्फी  एयरपोर्ट पर अपने लुक में सुर्खियों में थीं। इस दौरान उन्हें रिविलिंग लुक में देखा गया था। उन्होंने नीले रंग की जैकेट के साथ ब्लू जींस पहनी हुई थी और साथ ही हाई पोनी बनाई हुई थी। उर्फी की जैकेट सामने से रिप्ड थी और इतनी ज्यादा क्रॉप थी जिससे उनके इनर वियर नजर आ रहे थे। उर्फी जावेद के इस लुक को देखने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें बुरी तरह से ट्रोल किया गया था। उनको ट्रोल करते हुए लोगों ने उन्हें नए कपड़े खरीदने तक की सलाह दे डाली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
उर्फी ने दिया जवाब

वहीं, ट्रोल होने पर उर्फी ने कहा था कि अगर उन्होंने पब्लिसिटी ही चाहिए होती तो वो एयरपोर्ट पर बिना कपड़ों के जातीं। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि, 'मैं अपने कपड़ों से ज्यादा हूं। लोग सिर्फ मेरे बारे में बात क्यों नहीं कर सकते। मुझे ये समझ आ गया है कि मैं चाहे कुछ भी पोस्ट करुं या कहूं लोग कुछ ना कुछ कहेंगे ही। चाहे मैं बिकिनी पहन लूं या फिर सलवार सूट बस ऐसे ही कमेंट सुनने को मिलेंगे'।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें