करण मेहरा
- फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस के लिए मिली थी सबसे अधिक फीस
अभिनेता करण मेहरा टीवी की दुनिया में सबसे लोकप्रिय नाम है, जो सबसे लंबे समय तक चलने वाले टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नैतिक सिंघानिया की मुख्य भूमिका में थे। उनके साथ मुख्य भूमिके में हिना खान थीं, जिन्होंने अक्षरा का रोल निभाया था। करण ने 'बिग बॉस 10' में भी भाग लिया था, जिसके लिए रिपोर्ट्स की माने तो उन्हें काफी मोटी रकम मिली थी। साथ ही अपनी पत्नी निशा के साथ 'नच बलिए 5' और 'किचन चैंपियन 5' का भी हिस्सा रहे थे। इन दिनों टेलीविजन से दूर करण पंजाबी सिनेमा में नजर आ रहे हैं।