फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: करण कुंद्रा ने अनुषा दांडेकर संग ब्रेकअप पर तोड़ी चुप्पी, बोले- यही जिंदगी है...

Sun, 03 Oct 2021 03:54 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
करण कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस 15 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहे एक्टर करण कुंद्रा किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। करण सालों से टीवी इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं। इतना ही नहीं, वह रियलिटी शोज की जान माने जाते हैं। हालांकि, करण अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से लाइमलाइट में रहते हैं। उन्होंने लगभग तीन साल तक वीडियो जोकी अनुषा दांडेकर को डेट किया था। दोनों का साल 2020 में ब्रेकअप हो चुका है। ऐसे में अक्सर दोनों अपने ब्रेकअप की वजह बताते हुए नजर आते हैं।

करण कुंद्रा ने बिग बॉस 15 के घर में जाने से पहले एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड अनुषा दांडेकर संग अपने ब्रेकअप के बारे में खुलकर बात की है। इस दौरान करण ने ये भी बताया है कि, जब बिग बॉस में उनके पुराने रिश्ते को खोदा जाएगा, तो वह इसका किस तरह सामना करेंगे। आइए आपको बताते हैं एक्टर ने क्या कहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
करण कुंद्रा - फोटो : Instagram
दरअसल, करण कुंद्रा ने बिग बॉस के घर में जाने से पहले हिंदुस्तान टाइम्स को एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें एक्टर से पूछा गया कि, क्या उनका और अनुषा का ब्रेकअप अब भी चर्चा में है? इस सवाल का जवाब देते हुए करण ने कहा है, 'ये दो साल पहले हुआ था। अब जब भी मेरे नाम पर कोई नया प्रोजेक्ट आता है। तो पुरानी बातें घूमकर सामने आ ही जाती हैं। मुझे जो कहना था मैं पहले कह चुका हूं, अब मेरे पास अलग से कुछ खास कहने के लिए नहीं है और इसे कितना खींचोगे आप। बोर नहीं हुए अभी तक।'
विज्ञापन

3 of 5
करण कुंद्रा - फोटो : Instagram
इसके आगे एक्टर से पूछा गया कि, बिग बॉस में उनके पुराने रिश्तों पर बात की जाएगी, तो वह कैसे संभालेंगे? तो इस पर करण कुंद्रा ने कहा, 'मुझे अब इसकी आदत हो गई है। मेरे हर रिश्ते की छानबीन हो चुकी है। अब ये साफ है कि, अंदर भी कुछ ऐसा ही होने वाला है। वहां भी इसकी चर्चा होगी। लेकिन अब मैं इन सब चीजों से प्रभावित नहीं होता हूं। जब आप छोटे होते हैं, तब इस तरह की परिस्थितियों से निकलने का समय लगता है। उस समय ये सब आप पर असर डालता है।'

4 of 5
करण कुंद्रा - फोटो : Instagram
इसके आगे करण कुंद्र ने कहा, 'जब आप छोटे होते हैं, तो पैसा ही खुशी है। आपके दोस्त आपके लिए जरूरी है। आपकी पब्लिक इमेज जरूरी है और फिर ऐसा कुछ होता है, जिससे समझ आता है कि, परिवार सबसे ज्यादा जरूरी है। आपको हमेशा अपने माता-पिता पर गर्व होना चाहिए। आपको उन्हें खुश रखना चाहिए। बहुत सारे दिल टूटते हैं, टूटे हुए भरोसे ने मुझे यह दृष्टिकोण दिया है कि आपको यह चुनना है कि आपको क्या प्रभावित करता है और क्या नहीं। जिंदगी यही है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करण कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
जानकारी के लिए बता दें कि, करण कुंद्रा और अनुषा दांडेकर की पहली मुलाकात 'लव स्कूल' के पहले सीजन में हुई थी। यहीं से दोनों का रिश्ता दोस्ती से प्यार में बदल गया था। इस दौरान दोनों ने मिलकर 'लव स्कूल' के तीन सीजन एक साथ होस्ट भी किए थे। लेकिन अचानक साल 2020 में दोनों ने अलग होने की घोषणा करके फैंस को हैरान कर दिया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें