रिद्धिमा तिवारी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
धारावाहिक की शूटिंग के दौरान शो में कोठे की मालकिन रेशमा बेगम का किरदार कर रही रिद्धिमा तिवारी से भी मुलाकात होती है। वह कहती हैं, ‘जहां रिद्धिमा होती है वहां धमाका होता है या तड़का लग रहा होता है। इस सीक्वेंस में भी एक जबरदस्त ट्विस्ट आने वाला है। आज मुस्कान लोगों का दिल पिघलाने वाली है और उसे मैंने यह अंदाज़ सिखाया है। यहां नाच गाना होगा, उसकी बोली लगेगी और मुझे मिलेंगे 50 लाख रुपए। वह इसके लिए तैयार नहीं हो रही है लेकिन मैं उसे डरा धमका कर, उसको गला घोंटकर मारने की धमकी देकर उसे जबर्दस्ती तैयार करवा रही हूं।’