फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India’s Laughter Champion: दिल्ली के पॉमेडी किंग रजत सूद बने विजेता, इनाम में मिली लाखों की रकम

Sun, 28 Aug 2022 05:40 AM IST
कविता गोसाईंवाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
रजत सूद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के कॉमेडी शो इंडियाज लाफ्टर चैंपियन का फिनाले दिल्ली के रजत सूद ने जीत लिया है। शनिवार को 'लाफ्टर के ग्रैंड फिनाले' में टॉप 5 फाइनलिस्ट पहुंचे। इनमें शामिल रहे, मुंबई से नितेश शेट्टी, मुंबई से जय विजय सचान, मुंबई से विघ्नेश पांडे, उज्जैन से हिमांशु बावंदर और दिल्ली से रजत सूद। फाइनलिस्ट के मनोबल को बढ़ाने के लिए हाल ही में प्रदर्शित हुई फिल्म 'लाइगर' की लीड जोड़ी विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे भी मौजूद रहीं। 
विज्ञापन

2 of 5
india’s laughter champion - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कड़े मुकाबले के बीच शो के जज अर्चना पूरन सिंह और शेखर सुमन ने टॉप 5 फाइनलिस्ट में से दिल्ली के रजत सूद को 'इंडियाज लाफ्टर चैंपियन' की प्रतिष्ठित ट्रॉफी से सम्मानित किया और सोनी एंटरटेनमेंट चैनल की ओर से रजत सूद को 25 लाख रुपये का चेक दिया गया। मुंबई के नितेश शेट्टी को फर्स्ट रनर-अप और  मुंबई से जय विजय सचान और विघ्नेश पांडे को सेकंड रनर अप घोषित किया गया
विज्ञापन

3 of 5
india’s laughter champion - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शेखर सुमन ने कहा कि रजत ने बहुत कड़ा संघर्ष किया है। अपनी कड़ी मेहनत और लगन से अगर उसने यह मुकाबला जीता है, तो वह इसके योग्य है। अर्चना पूरन सिंह ने कहा कि हमें कई प्रभावशाली कॉमेडियन मिले जिन्होंने कॉमेडी की विविध शैलियों को पेश किया, लेकिन रजत सूद ही थे जिन्होंने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। विजय देवरकोंडा ने कहा,  'मुझे रजत की  बुद्धि और आत्मविश्वास ने काफी प्रेरित किया है। उनकी इस शो में काफी सफल यात्रा है और वास्तव में वह विजेता घोषित होने के योग्य है।'

4 of 5
रजत सूद ने जीता इंडियाज लाफ्टर चैंपियन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
‘इंडियाज लाफ्टर चैंपियन' के विजेता रजत सूद कहते हैं ‘जब समारोह शुरू हुआ और मेरे नाम की घोषणा की गई तो मैं अभिभूत था। कुछ ही मिनटों में, मुझे इस तथ्य को आत्मसात करना पड़ा कि मैं जीत गया था। यह जीवन का पहला मौका था जब मैं अपने माता-पिता के सामने परफॉर्म कर रहा था। मेरे माता पिता बहुत खुश हैं, मैं उनकी आंखों में वह गर्व देख सकता था।’
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रजत सूद ने जीता इंडियाज लाफ्टर चैंपियन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रजत सूद बेशक शो में कॉमेडी करते नजर आए हैं लेकिन उन्होंने अपनी कला को 'पॉमेडी' नाम दिया है और उनके इस अंदाज को लोगों ने भी खूब पसंद किया। उनका कहना है कि मैने कविता और कॉमेडी को मिलाकर एक नई चीज शुरू की और उसका नाम ‘पॉमेडी’ दिया। इसे लोगों ने खूब पसंद किया। यह लोगों के लिए नया है, लेकिन लोग यह बहुत पसंद कर रहे हैं। जिस तरह से लोगों ने पसंद किया है, मुझे लगता है कि अब लोगों के जीवन का यह एक हिस्सा बन गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें