फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियन आइडल 12: करण जौहर की मां ने बेटे के लिए भेजा खास संदेश, भर आईं फिल्ममेकर की आंखें

Sat, 07 Aug 2021 09:41 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हीरू जौहर, करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी का मशहूर सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल का सीजन 12 धीरे धीरे अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है। शो में अब बेहद ही कम कंटेस्टेंट बचे हैं और हर कोई अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस दे रहा है। शो में हर वीकेंड एक खास बॉलीवुड स्टार शो में गेस्ट जज के रूप में आते हैं। इस वीकेंड शो में करण जौहर पहुंचे। इसका एक प्रोमो वीडियो भी सोनी टीवी की तरफ से जारी किया गया।

करण जौहर की आंखों से बहे आंसू

करण जौहर ने सभी कंटेस्टेंट की गायिकी का आनंद लिया। हालांकि सबसे खास पल वो आया जब करण जौहर की मां हीरू जौहर ने अपने बेटे के लिए एक संदेश दिया। करण जौहर की मां ने उनकी जर्नी के बारे में बात की जिसे सुनकर करण काफी भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू निकल गए।
 
विज्ञापन

2 of 5
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि हीरू जौहर ने अपने बेटे करण के लिए एक खास संदेश रिकॉर्ड किया था जो वीकेंड एपिसोड में दिखाया गया। इसकी एक झलक प्रोमो में दिख रही है। करण जौहर की मां ने कहा कि, 'जब करण छोटा था तो बहुत ही शर्मिला था। मैंने उसे बोर्डिंग स्कूल भेजा लेकिन वो तीसरे दिन वापस आ गया। एक दिन उसने मुझसे कहा कि वो फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा बनना चाहता है'।
विज्ञापन

3 of 5
हीरू जौहर, करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
हीरू जौहर ने आगे कहा कि, 'मैंने करण से पूछा कि वो क्या बनना चाहता है तो उसने कहा कि उसे निर्देशक बनना है। मैं अपनी कुर्सी से गिरने वाली थी। मैंने उससे पूछा- तुम्हें डायरेक्टर क्यों बनना है? तुम्हारे पिता यश जौहर एक निर्माता है तो उसने कहा कि मुझे आदी चोपड़ा मिला है और उसने कहा है कि मैं उसे असिस्ट करूं'।

4 of 5
करण जौहर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस मैसेज के दौरान करण जौहर की कई तस्वीरें और उनकी तमाम सुपरहिट फिल्मों की फोटोज भी दिखाई दे रही थीं। उनकी मां ने कहा कि, 'मैं बहुत ही गर्व महसूस करती हूं करण पर। उसने ना सिर्फ अपने पिता के गुजर जाने के बाद धर्मा प्रोडक्शंस को एक नई ऊचाई दी बल्कि उसने इतनी अच्छी फिल्में बनाईं। उसने डायरेक्टर्स और स्टार्स बनाए'।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करण जौहर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
साथ ही हीरू जौहर ने कहा कि, 'करण ने हर क्षेत्र में सफलता हासिल की है। मुझे गर्व है कि मुझे यश जौहर जैसे पति मिले और करण जैसा बेटा मिला। उसकी वजह से मुझे यश और रूही भी मिले। एक इंसान इससे ज्यादा क्या चाहता है'। उनकी बातें सुनकर करण काफी भावुक हो गए। करण ने कहा कि, 'कहते हैं जब आपके पैरेंट्स आपसे दूर चले जाते हैं तो आपको एक भगवान मिल जाते हैं। मैं अपने पापा से यही प्रार्थना करता हूं  कि वो हम पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें'।बता दें कि शो का फिनाले 15 अगस्त को होगा और इसी दिन इस सीजन के विजेता के नाम की घोषणा होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें