फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियन आइडल 12: पवनदीप राजन के गाने से प्रभावित हुए धर्मेंद्र, सेट पर खिलाए अपने फार्म हाउस से लाए पराठे

Mon, 19 Jul 2021 02:22 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
धर्मेंद्र, आदित्य नारायण, पवनदीप राजन - फोटो : सोशल मीडिया
छोटे पर्दे के मशहूर रियलिटी शो इंडियन आइडल का सीजन 12 इस बार काफी कारणों से चर्चा में रहा है। विवादों के साथ साथ इस शो में कंटेस्टेंट को बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों का प्यार भी खूब मिला है। ये शो अब धीरे धीरे फिनाले की ओर बढ़ रहा है और दर्शकों के सामने टॉप 6 कंटेस्टेंट आ चुके हैं। हर वीकेंड एपिसोड में कुछ मेहमानों को बुलाया जाता है और इस वीकेंड इंडियन आइडल के सेट पर चार चांद लगाने पहुंचे बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र और खूबसूरत अदाकारा अनीता राज। इस खास एपिसोड में धर्मेंद्र और अनीता राज की जोड़ी को सलाम किया गया। बता दें कि धर्मेंद्र और अनीता राज ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया था।  

पवनदीप के लिए पराठे लेकर आए धर्मेंद्र

इस सुपरहिट जोड़ी की इंडियन आइडल 12 में सालों बाद वापसी हुई। इस दौरान धर्मेंद्र और अनीता राज ने शूटिंग से जुड़े कई किस्से भी साझा किए। एक तरफ जहां शो के होस्ट आदित्य नारायण ने मनोरंजन का तड़का लगाया तो वहीं तीनों जज सोनू कक्कड़, हिमेश रेशमिया और अनु मलिक भी दिग्गज सितारों संग मस्ती करते नजर आए। धर्मेंद्र ने वैसे तो सभी कंटेस्टेंट की काफी तारीफ की लेकिन पवनदीप राजन को धर्मेंद्र की तरफ से एक बेहद ही शानदार तोहफा मिला।
विज्ञापन

2 of 5
धर्मेंद्र, पवनदीप राजन - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि पवनदीप ने 'होठों से छू लो तुम..' और 'झिलमिल सितारों का आंगन होगा..' जैसे गाने गाकर दर्शकों और जजों का दिल जीता। उनकी गायिकी के बड़े से बड़े सितारे भी फैन हैं। पवनदीप का गाना सुनकर धर्मेंद्र भी मंत्रमुग्ध हो गए और उन्होंने पवनदीप को स्पेशल पराठे खिलाए। धर्मेंद्र ने कहा, 'आपके अंदर गजब की प्रतिभा है। आपकी आवाज को सुनकर मैं हैरान हूं। आपके इस प्रयास के लिए मैं अपने फार्म से आपके लिए कुछ स्वादिष्ट पराठे लाया हूं'।
विज्ञापन

3 of 5
पवनदीप राजन - फोटो : Instagram
इसके बाद धर्मेंद्र 'इंडियन आइडल 12' के टॉप 6 कंटेस्टेंट्स को अपने फॉर्महाउस से कुछ खास पराठों की ट्रीट दी। पवनदीप राजन ने कहा कि, 'ऐसे दिग्गजों के सामने उनके हिट गानों पर परफॉर्म करना मेरे लिए एक आशीर्वाद है। मैं धरम जी की इस प्यारी पहल का शुक्रगुजार हूं। उन्होंने अपने फार्म से मेरे लिए जो पराठे लाए वो बहुत स्वादिष्ट थे'। बता दें कि वीकेंड एपिसोड में इंडियन आइडल 12 के सभी कंटेस्टेंट ने दिवंगत बॉलीवु़ड अभिनेता दिलीप कुमार को भी श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही धर्मेंद्र ने उन्हें याद करते हुए कई किस्से भी साझा किए।

4 of 5
धर्मेंद्र, दिलीप कुमार - फोटो : sonytvofficial/instagram
धर्मेंद्र ने कहा कि, 'दिलीप कुमार साहब के जाने के सदमे से हम अभी उबरे नहीं हैं। वो मेरी जान थे। मैंने अपनी जिंदगी की पहली फिल्म दिलीप साहब की ही देखी थी। मैंने उन्हें देखकर ही फैसला किया था कि मुझे भी इस इंडस्ट्री में काम करना है'। बता दें कि दिलीप साहब के निधन की खबर सुनकर धर्मेंद्र उनके घर पहुंचे थें और सायरा बानो को ढांढस बंधाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इंडियन आइडल 12 - फोटो : सोशल मीडिया
बात करें इंडियन आइडल की तो रिपोर्ट्स के मुताबिक शो का ग्रैंड फिनाले 15 अगस्त को होने जा रहा है जिसमें कुछ चुनिंदा कंटेस्टेंट्स के साथ म्यूजिक इंडस्ट्री के कई दिग्गज कलाकार भी शामिल होंगे। इतना ही नहीं बल्कि मेकर्स शो के फिनाले को और भी ग्रैंड बनाने के लिए इसे 12 घंटों तक ऑन एयर करने की तैयारी में हैं। सोनी टीवी पर 12 घंटों तक ऑन एयर किया जाएगा जिसमें पिछले सभी सीजन के विजेता परफॉर्म करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें