फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियन आइडल 12: अरुणिता और पवनदीप को पछाड़कर, ये प्रतियोगी जीत सकती हैं सिंगिंग शो

Sun, 27 Jun 2021 11:38 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शन्मुख प्रिया - फोटो : instagram
देश का सबसे बड़ा सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 12' आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में रहता है। हाल ही में शो से सवाई भट्ट, अंजलि गायकवाड़ के शो से निकलने के बाद सोशल मीडिया पर प्रशंसक काफी नाराज हो गए थे।लोगों ने शो पर तो सवाल उठाया ही लेकिन इसी के साथ जजों को भी पक्षपाती कह दिया। इस शो में एक ऐसी प्रतियोगी भी हैं, जिन्हें पिछले कुछ समय से इस शो से लगातार निकालने की डिमांड हो रही है। लेकिन एक एपिसोड में उन्होंने अपनी परफॉरमेंस से पूरे एपिसोड की काया पलट कर दी।

अरुणिता-पवनदीप को दे रही हैं कड़ी टक्कर

ये प्रतियोगी कोई और नहीं बल्कि हैं शन्मुख प्रिया, जिन्हे शो में कई बार अपनी सिंगिंग को लेकर आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा है। सवाई भट्ट के जाने के बाद शन्मुख प्रिया को काफी ट्रोल किया गया था। लेकिन अब लोगों को उनमें एक अच्छी सिंगर नजर आने लगी हैं। दरअसल ये सब तब शुरू हुआ जब जावेद अख्तर खास अतिथि के रूप में शो पहुंचे और उन्होंने शन्मुख प्रिया की सिंगिंग की तारीफ की। हर बार सबसे अधिक पवनदीप और अरुणिता को जजों से तो सरहाना मिलती थी और सोशल मीडिया पर प्रशंसक भी यही उम्मीद लगाकर बैठे थे कि इन्ही दोनों में से कोई इंडियन आइडल 12 का विजेता होगा। लेकिन बीते हफ्ते शन्मुख प्रिया ने ये बता दिया कि अब लिस्ट में वो भी शामिल हो गईं हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
शन्मुख प्रिया - फोटो : instagram
जावेद अख्तर को दिया गया ट्रिब्यूट

इस हफ्ते लेखक, शायर जावेद अख्तर को इंडियन आइडल 12 के एक खास एपिसोड में ट्रिब्यूट दिया जाएगा। दरअसल जावेद अख्तर इस शो में खास अतिथि के रूप में पहुंचे थे। सेट पर खास मेहमान के रूप में पहुंचें जावेद साहब ने प्रतियोगियों के साथ बातचीत की और सिंगिंग तकनीकियों को लेकर उनका मार्गदर्शन किया। इसके साथ ही उन्होंने शन्मुख प्रिया की सिंगिंग की तारीफ की,जिसके बाद इस सिंगर के चेहरे पर एक बड़ी मुस्कान आ गई। इस दौरान आदित्य नारायण ने भी साझा करते हुए बताया कि वो शन्मुख प्रिया के साथ सिंगिंग कॉन्सर्ट करने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
शन्मुख प्रिया - फोटो : instagram
शन्मुख प्रिया की मां ने ट्रोलिंग पर दी प्रतिक्रिया 

शन्मुख प्रिया उन प्रतियोगियों में शुमार है जिन्हें इस शो में सबसे अधिक ट्रोल किया गया है। उनकी सिंगिंग के लिए सोशल मीडिया पर कई बार उनकी आलोचना की गई। हालांकि एक रिपोर्ट के मुताबिक शन्मुख ने ट्रोलिंग पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा ट्रोल्स के बारे में मुझे मेरे कुछ चाहने वालो से पता चला। उन्होंने ट्रोलर्स की चुटकी भी ली। शन्मुख प्रिया की मां भी लगातार उनके सपोर्ट में खड़ी रही। उन्होंने भी ट्रोल्स पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'शन्मुख अलग-अलग शैलियों में हाथ आजमाती हैं। जहां तक गानों को चुनने की बात की जाए तो इन प्रतियोगियों को गाने इस शो को चलाने वाले लोगों से मिलते हैं।'

4 of 5
शन्मुख प्रिया - फोटो : instagram
शन्मुख प्रिया अरुणिता-पवनदीप को दे रही हैं कड़ी टक्कर

शन्मुख प्रिया को भले ही सोशल मीडिया पर कितना भी ट्रोल किया जाता हो, लेकिन इस बात को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता कि वो लगातार कई बेहतरीन प्रतियोगियों को पछाड़ कर शो में इतनी आगे आईं हैं। दर्शक इस शो में अरुणिता और पवनदीप को विजेता के रूप में देखते हैं। लेकिन शन्मुख प्रिया का गाना शो के जजों को बहुत पसंद आ रहा है, और वो इस शो में लगातार आगे बढ़ रही हैं। हालांकि इस दौरान कई बार शो के जज पर ये इल्जाम भी लगे हैं कि वो इस प्रतियोगी को लेकर पक्षपाती हैं। लेकिन जावेद अख्तर के आने और शो में तारीफ मिलने के बाद ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि वो भी सिंगिंग रियलिटी शो को जीत सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शन्मुख प्रिया - फोटो : instagram
शो में गाए ये गाने 

शन्मुख प्रिया ने शो में जिंदगी न मिलेगी दोबारा का सेनोरिटा और साथ ही करीब फिल्म से चुपके-चुपके गाने गाए। उन्होंने अधिकतम हाई पिच वाले गाने गाए। जिसके लिए कई बार उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा। कई आलोचनाओं के  बाद भी शन्मुख प्रिया शो में टिकी हुईं हैं और एक से बढ़कर एक बेहतरीन गाने  गा रही हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें