टीवी का चर्चित सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच रहा है। बहुत जल्द सीजन 12 का फिनाले होने वाला है। बता दें, शो का फिनाले 15 अगस्त को होना तय हुआ है। इस वीकेंड पर सुरों की मल्लिका आशा भोसले इंडियन आइडल के मंच पर आई थीं। आशा जी की एंट्री के साथ साथ मेकर्स ने इंडियन आइडल की ट्रॉफी से भी पर्दा उठा दिया है। अब ये चमचमाती ट्रॉफी कौन अपने घर ले जाएगा ये तो आने वाले समय में ही पता चलेगा। वहीं इस मजेदार एपिसोड से एक शॉकिंग एलिमिनेशन भी देखने को मिला जिसने कंटेस्टेंट्स को हैरान कर दिया है।
शो में आशीष कुलकर्णी का सफर हुआ खत्म
दरअसल, आशीष कुलकर्णी इस हफ्ते शो से एलिमिनेट हो गए हैं। ये फैसला अनु मलिक ने सुनाया था। उन्होंने पहले सभी कंटस्टेेंट्स को मंच पर बुलाया और यह घोषणा की कि आशीष कुलकर्णी का इस शो में म्यूजिकल सफर यहीं खत्म हो गया है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यह जनता का फैसला है। आशीष के एलिमिनेशन के साथ-साथ अनु मलिक ने सबसे ज्यादा वोट्स पाने वाले प्रतिभागी का भी नाम बताया।