फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dance Deewane 3: असम की कंटेस्टेंट को मोमो कहने वाले विवाद पर किरण रिजिजू ने दी प्रतिक्रिया, बोले- यह परवरिश की कमी है

Wed, 17 Nov 2021 08:27 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
गुंजन सिन्हा, राघव जुयाल, किरण रिजिजू - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी के मशहूर डांस शो डांस दीवाने 3 में विवादित कमेंट्स को लेकर शो के होस्ट राघव जुयाल चर्चा में आ गए हैं। दरअसल राघव ने असम की एक कंटेस्टेंट को शो में परचिय करवाते वक्त उसे मोमो और चाइनीज कहा जिसे लेकर लोगों ने काफी नाराजगी जताई। सोशल मीडिया पर तो राघव को ट्रोल किया ही गया साथ ही असम के मुख्यमंत्री ने भी उनकी बातों पर कड़ी आपत्ति जताई। अब इस मामले में केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरण रिजिजू की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि, 'यह ऐसे लोगों की उचित परवरिश की कमी को दर्शाता है और इस तरह की मानसिकता हमारे राष्ट्रीय एकीकरण को नुकसान पहुंचाती है। उन्होंने लिखा कि मनोरंजन में से अपमान और पूर्वाग्रह निकाल दें तो यह बहुत बेहतर है। असम और नार्थ ईस्ट के लोग उतने ही भारतीय हैं जितने बाकी सभी लोग'।


विज्ञापन

2 of 5
राघव जुयाल - फोटो : फाइल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में राघव जुयाल गुवाहाटी असम की कंटेस्टेंट गुंजन सिन्हा को स्टेज पर बुलाते हैं। इसी के साथ वह उसे अजीब भाषा में बुलाते नजर  और राघव ने इस दौरान मोमो ,चाउमीन और गिबरिश चाइनीज शब्दों का भी इस्तेमाल किया। राघव का ये वीडियो लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आ आया। लोगों ने उन्हें ट्रोल करते हुए उनसे सवाल भी किया कि उन्हें किसने कह दिया इस तरह देश के लोगों को चाइनीज कहें।
विज्ञापन

3 of 5
'डांस दीवाने 3' होस्ट राघव का विवाद - फोटो : सोशल मीडिया
इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कहा गया कि असम की गुंजन सिन्हा के लिए मोमो और चाइनीज जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया और माधुरी दीक्षित, रेमो डिसूजा ने इस पर किसी तरह की आपत्ति नहीं जताई। असम के लोग चाइनीज नहीं है लेकिन फिर भी शोज में ऐसे कमेंट्स किए जाते हैं। यह सब कब रुकेगा।


4 of 5
हिमंता बिस्वा सरमा - फोटो : social media
असम के सीएस हिमंता बिस्वा सरमा ने इस पूरे मामले को शर्मनाक बताया है, ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा है 'यह मेरे संज्ञान में आया है कि एक लोकप्रिय रियलिटी शो होस्ट राघव ने गुवाहाटी के एक प्रतिभागी के खिलाफ नस्लवादी शब्दों का इस्तेमाल किया है। यह शर्मनाक और पूरी तरह से अस्वीकार्य है। जातिवाद का हमारे देश में कोई स्थान नहीं है और हम सभी को इसकी स्पष्ट रूप से निंदा करनी चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राघव जुयाल - फोटो : फाइल
विवाद बढ़ता देख राघव ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह मामले पर सफाई देते नजर आ रहे हैं। राघव कहते हैं 'मेरी एक क्लिप वायरल हो रही है, जिसके लिए मुझे हेट कमेंट्स मिल रहे हैं और रेसिस्ट कहा जा रहा है। पूरे शो में से एक छोटी सी क्लिप निकालकर जज करना ना मेरी मेंटल हेल्थ के लिए सही नहीं है। दरअसल, शो में छोटी बच्ची गुंजन गुवाहाटी से आयी थी। हम बच्चों से पूछते हैं कि आपकी हॉबी क्या है। तब गुंजन ने बताया कि मैं चाइनीज में बात कर सकती हूं। चाइनीज मतलब जिबरिश में। जब भी वह यह कहती तो हम सब हंसते थे। वह सारे एपिसोड्स में वैसे ही बोलती थी। इसी वजह से शो के एक एपिसोड में मैंने उसे उसके तरीके से बुलाया था। जब आप सारे एपिसोड्स देखेंगे तो आप समझ पाएंगे।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें