फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फादर्स डे 2021: करणवीर बोहरा से अंकिता लोखंडे तक, इन टीवी सेलेब्स ने अपने पिता के लिए लिखा खास संदेश

Sun, 20 Jun 2021 05:54 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
हिना खान, गौहर खान - फोटो : Instagram
आज फादर्स डे है और हर कोई अपने पिता का जिंदगी में उनका मार्गदर्शन करने के लिए शुक्रिया अदा कर रहा है। इस महामारी ने हर किसी की जिंदगी पर गहरा प्रभाव डाला और इस दौरान टेलीविजन के भी कई सितारों ने अपने पिता को खो दिया। भले ही टेलीविजन के इन सितारों के पिता ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया हो लेकिन उनका आशीर्वाद हमेशा अपने बच्चों के सिर पर है। कुछ पिता चमकते सितारों में बदल गए, तो वही कुछ सितारे अपने बच्चों की जिंदगी का मार्गदर्शन करने के लिए उनके साथ मौजूद हैं।

इन सितारों ने साझा की तस्वीरें

टेलीविजन के सितारों ने अपने पिता के साथ तस्वीरें साझा की। अपने पिता के साथ तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि किस तरह से उन्होंने हमेशा उनका मार्गदर्शन किया। अपने इस आर्टिकल में आज हम उन सितारों की तस्वीरों पर नजर डालते हैं, जिन्होंने इस खास दिन पर अपने पिता को याद किया। जबकि अन्य सितारों ने अपने पिता के साथ होने पर खुद को भाग्यशाली बताया। 
विज्ञापन

2 of 7
करणवीर बोहरा - फोटो : Instagram
करणवीर बोहरा

करणवीर बोहरा बिलकुल अपने पिता की परछाई हैं। नागिन फेम अभिनेता करणवीर बिलकुल अपने पिता की तरह दिखते हैं। आज फादर्स डे के मौके पर करण ने अपने पिता को याद करते हुए अपने बचपन की कई तस्वीरें साझा की। उन्होंने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, 'मैंने आपसे कहा था, ये पारिवारिक बात है। फादर्स डे की हार्दिक शुभकामनाएं। सभी पिता समान होते हैं, कभी-कभी वो बहुत सख्त, कभी प्यारे होते हैं। यहां तक कि कभी-कभी वो भी गलतियां करते हैं लेकिन दूसरी तरह से। वो अपने बच्चों को पंख देते हैं, ताकि वो उड़ सकें। इसलिए उनकी कोई गलती नहीं होती।
विज्ञापन

3 of 7
हिना खान - फोटो : Instagram
हिना खान

हिना खान ने अप्रैल में अपने पिता को खो दिया था। अभिनेत्री ने इस खास मौके पर अपने पिता के साथ कई तस्वीरें साझा की और ये इच्छा जताई कि काश वो आज भी साथ होते।  उस दुखद घटना को याद करते हुए हिना खान ने लिखा, 'वास्तव में आज फादर्स डे है। आज आपको गए हुए दो महीने हो गए हैं। हमने सात महीने पहले ये तस्वीरें खींची थीं और मैंने आपको ये तस्वीरें देखने नहीं दी थी क्योंकि मैं इसे खास दिन पर पोस्ट करना चाहती थी। मैंने ये कभी नहीं सोचा था कि मैंने इन्हे आज पोस्ट करूंगी, आपको ये तस्वीरें देखनी चाहिए थीं। हमने यही तय किया था। मिस यू हैप्पी फादर्स डे डैडी आई लव यू।'

4 of 7
गौहर खान - फोटो : Instagram
गौहर खान

हिना के अलावा गौहर ने भी इसी साल अपने पिता को खोया। उन्हें याद करते हुए गौहर ने अपने पिता के साथ बहुत ही खूबसूरत तस्वीर साझा की और बताया कि वो उन्हें कितना याद कर रही हैं। उन्होंने लिखा,'मैं आपको बहुत याद करती हूं। मेरे हीरो #हैप्पीफादर्सडे2021 .आप मेरे साथ हैं मैं जानती हूं। सबसे प्यारे, सबसे अच्छे पिता है आप।'
विज्ञापन

5 of 7
एकता कपूर - फोटो : Instagram
एकता कपूर

एकता कपूर ने अपने पिता और अभिनेता जितेंद्र के साथ इस खास मौके पर दिल को छू लेने वाली वीडियो शेयर की। इस वीडियो में उन्होंने अपने प्यार को व्यक्त करते हुए लिखा, 'मेरे एक नहीं बल्कि दो पिता हैं। पहले मेरे पिता और दूसरा तुषार। दो लड़के जिन्हें पाकर धन्य हैं वो लकु (लक्ष्य) और रवि है।
विज्ञापन

6 of 7
अनुष्का सेन - फोटो : Instagram
अनुष्का सेन

अनुष्का सेन इन दिनों केप टाउन में खतरों के खिलाड़ी 11 की शूटिंग में व्यस्त हैं। वहां पर उनके साथ उनके पिता भी मौजूद हैं। अपने पिता के साथ अनुष्का ने एक बहुत ही खूबसूरत तस्वीर शेयर की और अपने पिता का शुक्रियाअदा किया। अनुष्का ने लिखा, हैप्पी फादर्स डे पप्पू। आप सबसे कूल हैं। मैंने आपसे बहुत कुछ सीखा है। मुझे जिंदगी में हर चीज में सकारात्मकता दिखाने के लिए आपका धन्यवाद। हमारे बीच की गहरी बातों ने मुझे जिंदगी में बहुत कुछ सिखाया है, जिंदगी में अलग-अलग चीजों को लेकर आपका ज्ञान बहुत ही दिलचस्प है। आपकी प्रेरणा और सहयोग के लिए मैं बहुत शुक्रगुजार हूं। लव यू सो मच।'
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अंकिता लोखंडे - फोटो : Instagram
अंकिता लोखंडे

अंकिता लोखंडे अपने पिता के बहुत करीब हैं अपने पिता के साथ इस खास दिन पर तस्वीर साझा करते हुए अंकिता ने कहा, 'मैंने अपना बिना थकें हमारे लिए समर्पण देखा है। आई लव यू। मैं उन सभी चीजों के लिए शुक्रगुजार हूं जो आपने मेरे लिए तैयार की। आपने हमेशा मेरे को बढ़ावा दिया है। हालांकि आप मां के जितना नहीं बोलते हैं लेकिन आपका मेरे साथ मजबूती से खड़े होने को मैं महसूस कर सकती हूं। अर्पण और मैं आपको पिता के रूप में पाकर बहुत धन्य है। अब हमारी बारी है कि हम आपका ध्यान रखें। हम वादा करते हैं हम आपका सिर कभी नहीं झुकने देंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें