फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिल्पा शिंदे के LEAK वीडियो का असली सच अब आया सामने, हिना खान ने भी जड़े गंभीर आरोप

Sun, 22 Apr 2018 03:39 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हिना खान और शिल्पा शिंदे
बिग बॉस 11 की विजेता शिल्पा शिंदे इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। कभी वह अपने फैंस का जवाब देती हैं तो कभी बिग बॉस के कंटेस्टेंट रहे लव त्यागी को अनोखे अंदाज में बर्थडे विश करने से नहीं चूकतीं। अब शिल्पा ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है जिसके बाद हिना खान ने उन पर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
shilpa shinde
वीडियो शेयर करते हुए शिल्पा ने लिखा कि जिस MMS को उनका बताकर बदनाम करने की कोशिश की गई उसमें नजर आ रही असली लड़की यह है। शिल्पा के इस पोस्ट पर हिना खान के ब्वॉयफ्रेंड ने उन पर सोशल मीडिया पर पोर्न फैलाने का आरोप लगाया।
 

 
विज्ञापन

3 of 5
Hina and Rocky
रॉकी जायसवाल ने ट्वीट किया, 'जो भी आपके साथ हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण है लेकिन मैं आपसे एक बात पूछना चाहता हूं कि क्या आपने वीडियो पोस्ट में महिला की सहमति का सबूत दिया, क्या आप इसे पोस्ट कर सकती हैं? आप इसके खिलाफ दावा कर सकती हैं? एक जिम्मेदार सेलेब होने के नाते सोशल मीडिया पर पोर्न प्रमोट करने की बजाय कानून का सहारा नहीं लेना चाहिए क्या?'
 

 

4 of 5
Hina and Rocky
हिना खान ने भी ब्वॉयफ्रेंड रॉकी की प्रतिक्रिया को सही ठहराते हुए ट्वीट किया, 'बड़े दुख की बात है, किसी के फैन्स या ट्रोल सोशल मीडिया पर कुछ भी कहकर दूर हो सकते हैं लेकिन एक पब्लिक फिगर और सेलेब होने के नाते हम सिर्फ एक ट्वीट के जरिए लाखों तक पहुंचते हैं और इसलिए हमें कम से कम बहुत सावधान और जिम्मेदार रहना चाहिए। खासकर इन दिनों में, रियल लाइफ कोई रियलिटी शो नहीं है।' 
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
vikas gupta and shilpa shinde - फोटो : colors tv
बता दें, बिग बॉस सीजन 11 शो के दौरान शिल्पा और उनके को कंटेस्टेंट विकास गुप्ता के रिलेशनशिप के खूब चर्चे रहे थे। इसी दौरान एक MMS वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसे लेकर कहा गया कि यह वीडियो विकास गुप्ता और शिल्पा शिंदे का है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें