फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस के लिए शिल्पा शिंदे को नहीं, हिना खान को मिला यह बड़ा सम्मान, फैंस हैरान

Sun, 22 Apr 2018 12:29 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बिग बॉस 11 बीत जाने के बाद भी हिना खान काफी सुर्खियों में छाई रहती हैं। बिग बॉस के घर में हिना मजबूत कंटेस्टेंट में से एक थीं। वह सेमिफाइनल तक पहुंची, लेकिन बिग के खिताब को जीतने में नाकामयाब रहीं। बिग बॉस बीत जाने के इतने महीने बाद अब हिना खान को बेहद खास अवार्ड से सम्मानित किया गया है। 
विज्ञापन

2 of 4
मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार हिना खान को रियालिटी शो ( बिग बॉस सीजन 11) में बेस्ट एक्टिंग के लिए दादा साहेब फाल्के अवार्ड से सम्मानित किया गया है। पता हो कि बिग बॉस के घर में रहते हुए हिना खान ने अपने एक्टिंग से भी दर्शकों का काफी दिल जीता था। इसके लिए ही उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड दिया गया है। 
विज्ञापन

3 of 4
प्रतिष्ठित दादा साहेब फाल्के अवार्ड के साथ टीवी की इस स्टार बहु की फोटो hina_addicts नाम के फैन क्लब ने फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। उनकी यह फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। हिना की इस फोटो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट में उन्हें इस खास अवार्ड से लिए बधाई भी दे रहे हैं।  
 
विज्ञापन

4 of 4
आपको बता दें कि हिना खान बिग बॉस सीजन 11 की सबसे पॉपुलर और मजबूत कंटेस्टेंट्स में से एक थीं। उनके शानदार खेल की हर किसी ने तारीफ की थी। शो के अंदर हिना की कई सहयोगी कंट़ेस्टेंट के साथ नोक-झोक भी देखने को मिली थी। बिग बॉस के सीजन 11 की शिल्पा शिंदे विनर रही थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें