फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्ल्स हॉस्टल से कोटा फैक्ट्री तक: हॉस्टल लाइफ पर बनीं ये वेब सीरीज पुरानी यादें कर देंगी ताजा, देखें लिस्ट

Mon, 30 Aug 2021 02:32 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
हॉस्टल पर आधारित सीरीज - फोटो : सोशल मीडिया
हर किसी के स्कूल और कॉलेज के दिन अलग अलग अनुभवों वाले होते हैं। किसी का अनुभव अच्छा होता है किसी का खराब, हालांकि जितने भी लोग हॉस्टल में रहे हैं उन्हें पता है कि वो उनकी जिंदगी का कभी ना भुला देने वाले पल हैं। हालांकि हॉस्टल की जिंदगी देखने में जितनी मजेदार लगती हैं उसमें उतनी परेशानियां भी भरी होती हैं। एक अजनबी के साथ रुम साझा करना,  मेस का खाना, घर की याद, पैसे की कमी और तमाम तरह की उलझनें हॉस्टल में रहने वालों को झेलनी होती है।

हॉस्टल पर बनीं ये वेब सीरीज

इन सबके बावजूद हॉस्टल में रहकर जो खुशियां मिलती हैं जो आजादी और मस्ती मिलती है वो भी कहीं और नही मिलती। यहां रहने वाला बिगड़ैल बच्चा अपना काम करना खुद सीखता है, उसे पैसे बचाने भी आ जाता है और जिंदगी के कई सबक कभी रोते तो कभी हंसते उसे समझ आ जाते हैं। बॉलीवुड और टीवी जगत ने भी हॉस्टल की ऐसी ही जिंदगी को कई बार पर्दे पर उतारा है। तो चलिए आज आपको बताते हैं हॉस्टल की जिंदगी पर बने उन खास सीरियल के बारे में।
विज्ञापन

2 of 6
गर्ल्स हॉस्टल - फोटो : सोशल मीडिया
गर्ल्स हॉस्टल

घर में रहने वाली लड़कियां जब हॉस्टल की दुनिया में पहुंचती हैं तो उन्हें बहुत सारे अनुभव मिलते हैं। इस सीरीज में दोस्ती, प्यार, रुममेट्स के झगड़े और हॉस्टल के फंक्शन जैसे कई पहलू दिखाए गए हैं। सिर्फ इतना ही नहीं इसमें लड़कियों की मस्ती और महिला सशक्तिकरण के बिंदू को भी बेहद शानदार ढंग से दिखाया गया है। ये सीरीज आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
क्लास ऑफ 2017 - फोटो : सोशल मीडिया
क्लास ऑफ 2017

ये एक टीम ड्रामा वेब शो है जिसमें स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों की कहानी दिखाई गई है। ये बच्चे कैसे फैमिली प्रेशर, परेशानी, ड्रग्स एडिक्शन जैसी समस्याओं का सामना करते हैं। इस शो का सिक्वल क्लॉस ऑफ 2020 नाम से रिलीज किया गया था। ये सीरीज आप अल्ट बालाजी और जी पर देख सकते हैं।

4 of 6
कोटा फैक्ट्री - फोटो : अमर उजाला मुंबई
कोटा फैक्ट्री

हॉस्टल में रहना सिर्फ मस्ती, लड़ाई-झगड़ा ही नहीं होता है बल्कि पढ़ाई करने वाले बच्चों को और क्या क्या झेलना होता है ये भी इसमें दिखाया गया है। अगर आपने कभी आईआईटी की तैयारी की है तो इस शो से आपको और भी गहरा कनेक्शन महसूस होगा। इसमें आईआईटी-जेईई के एस्पिरेंट्स के रोजाना जिंदगी की कहानी दिखाई गई है। जल्द ही इसका दूसरा पार्ट भी रिलीज होने वाला है।
विज्ञापन

5 of 6
हॉस्टल डेज 2 - फोटो : सोशल मीडिया
हॉस्टल डेज

इस वेब सीरीज में चार दोस्तों की कहानी दिखाई गई है जो हॉस्टल आने के बाद रैगिंग का भी शिकार होते हैं। सीनियर्स के बीच रहकर वो पढ़ाई के साथ साथ गालियां और बदमाशी भी सीख जाते हैं। इसके दोनों सीजन को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। ब्वॉयज हॉस्टल की मस्ती तो हर किसी को पसंद आती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इंजीनियरिंग गर्ल्स सीजन 2 - फोटो : सोशल मीडिया
इंजीनियरिंग गर्ल्स

इस सीरीज में तीन लड़कियों की कहानी दिखाई गई है जो इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही हैं। इसमें से दो लड़कियां हॉस्टल में रहती हैं। परिवार से दूर और पढ़ाई के प्रेशर के बीच वो अपने काम और निजी जिंदगी को कैसे संभालती हैं इसमें दिखाया गया है। साथ ही गर्ल्स हॉस्टल में होने वाली मस्ती भी आपको काफी अच्छी लगेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें