फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन विशेष: अनीता हसनंदानी को डेट कर चुके हैं एजाज खान, आर्थिक तंगी की वजह से रेस्तरां में धोए बर्तन

Fri, 27 Aug 2021 03:51 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
एजाज खान - फोटो : Social Media
बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंट रहे एजाज खान काफी सालों से अपने दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। भले ही लोग एजाज खान को टीवी कलाकार के रूप में जानते हैं, लेकिन हम आपको बता दें कि एजाज खान ने अपने करियर की शुरुआत साल 1999 में फिल्मों से की थी। उन्होंने अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म ‘तक्षक’ में काम किया। इसके बाद उन्होंने लगातार अपने अभिनय के दम पर मनोरंजन जगत में अपनी एक अलग जगह बनाई। उन्होंने 50 से ज्यादा टीवी सीरियल्स में काम किया है। टीवी की दुनिया में एजाज खान बड़ा नाम है।

हैदराबाद में हुआ था जन्म

एजाज खान ने एकता कपूर के शो काव्यांजली', 'क्या होगा निम्मो का', 'कसौटी जिंदगी की' जैसे कई शोज में काम कर दर्शकों का दिल जीता। 28 अगस्त 1975 को जन्में एजाज खान अपना 46 वां जन्मदिन मना रहे हैं। बता दें कि एजाज खान का जन्म हैदराबाद में हुआ था। एजाज खान अपने पिता और भाई के साथ मुंबई में रहते हैं।  और उनके जन्मदिन के मौके पर हम उनकी जिंदगी के कुछ अनसुने किस्सों के बारे में आपको बताएंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
एजाज खान - फोटो : Instagram: @eijazkhan
तीन साल की उम्र में माता-पिता हो गए थे अलग

एजाज की पर्दे पर कहानी जितनी शानदार रही है उनकी निजी जिंदगी में उतनी ही कठनाई और संघर्ष रहे हैं। विवादों से भी एजाज खान का गहरा नाता रहा है। एजाज खान का एक छोटा भाई और उनकी बहन है। एजाज जब सिर्फ तीन साल के थे तभी उनके माता-पिता अलग हो गए थे। एजाज खान की बहन उनकी मां के साथ हैदराबाद में ही रहती थीं, लेकिन साल 1991 में उनकी मां का निधन हो गया।
विज्ञापन

3 of 6
एजाज खान - फोटो : Instagram: @eijazkhan
इन अभिनेत्रियों को कर चुके हैं डेट

बिग बॉस के घर में एजाज खान को भले ही प्यार के रूप में पवित्रा पुनिया मिल गई हों, लेकिन एजाज खान की लव लाइफ भी काफी सुर्खियों में रही है। एजाज खान ने अब तक शादी नहीं की है, हालांकि उन्होंने टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री अनीता हसनंदानी को डेट किया था, लेकिन किन्हीं निजी कारणों के चलते इन दोनों का साल 2010 में ब्रेकअप हो गया। इसके बाद एजाज खान की जिंदगी में निधि कश्यप आईं लेकिन उनसे भी उनका रिश्ता अधिक समय तक नहीं चला।

4 of 6
एजाज खान - फोटो : Instagram: @eijazkhan
मेंटल हेल्थ का हो चुके हैं शिकार

कभी अपने अभिनय से हर किसी का दिल जीतने वाले एजाज खान ने खुद लॉकडाउन के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि एक समय ऐसा था उनकी जिंदगी में जब वो मानसिक तनाव से गुजर रहे थे एक समय ऐसा आया था जब काम और पैसे दोनों की कमी होने के कारण उन्हें रेस्तरां तक में बर्तन धोने पड़े। एजाज ने खुलासा करते हुए बताया कि वो उनकी जिंदगी का एक ऐसा समय था जब वो बहुत परेशान थे, यहां तक कि वो लंबे समय तक पहाड़ों में रहने चले गए थे और उस दौरान कई लोगों ने उन्हें पागल भी समझा।
विज्ञापन

5 of 6
एजाज खान - फोटो : Instagram: @eijazkhan
एक्स गर्लफ्रेंड ने लगाया था रेप का आरोप

एजाज खान कि पूर्व गर्लफ्रेंड निधि कश्यप ने एजाज खान के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाते हुए उन पर रेप का आरोप लगाया था। निधि कश्यप ने एजाज खान पर जबरन रेप करने के गंभीर आरोप लगाए थे। एजाज खान ने एक मीडिया बातचीत के दौरान निधि कश्यप के साथ अपने रिश्ते को अपनी सबसे बड़ी भूल बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एजाज खान, पवित्रा पुनिया - फोटो : Insatagram- @pavitrapunia_
पवित्रा पुनिया के रूप में मिला सच्चा प्यार

एजाज खान ने बिग बॉस सीजन 14 में भाग लिया था। इस सीजन में जहां एजाज खान के गुस्से और बर्ताव की वजह से जहां सबने उनसे दूरी बनाई तो वही पवित्रा पुनिया ने कभी भी एजाज खान का साथ नहीं छोड़ा और यही वजह है कि एजाज खान का भी पवित्रा की तरफ लगाव बढ़ा। इन दोनों की जोड़ी को प्रशंसकों ने खूब प्यार दिया। बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद ये दोनों साथ में हैं और काफी खुश हैं। एजाज खान को जन्मदिन के मौके पर अमर उजाला टीम की तरफ से हार्दिक शुभकामनाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें