टीवी इंडस्ट्री की चहेती बहू दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों अपने पति विवेक दहिया के साथ यूरोप ट्रिप पर हैं, जिसकी झलकियां वह लगातार सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। लेकिन, दुर्भाग्य से अभिनेत्री और उनके पति के साथ फ्लोरेंस में लूटपाट हो गई। यात्रा के दौरान चोरों ने कार का शीशा तोड़कर उनकी कार से कपड़े, पासपोर्ट और क्रेडिट कार्ड समेत लाखों का सामान निकाल लिया, जिसकी कीमत करीब 10 लाख बताई जा रही है।