हर्ष लिम्बचिया
- फोटो : Instagram
भारती सिंह-हर्ष लिम्बाचिया
भारती सिंह ने अपनी कॉमेडी से सबका दिल जीता, लल्ली बनकर लोगों को परेशान करना हो या फिर बुआ बनकर सितारों से सब्जियां छिलवाना भारती को देखकर हर कोई गुदगुदाया। कहते हैं हर आदमी की सफलता के पीछे एक औरत का हाथ होता है, लेकिन ये बात भारती खुद भी मानती हैं कि उनकी सफलता के पीछे उनके पति हर्ष का बहुत बड़ा हाथ है। हर्ष पेशे से लेखक हैं, जिन्होंने भारती के कई शोज के लिए स्क्रिप्ट्स लिखी है। साल 2017 में भारती ने हर्ष से शादी की, जिसके बाद हर्ष की किस्मत चमकी और उन्हें परदे के पीछे से आगे आकर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला। उन्होंने खतरा-खतरा जैसे शो का निर्माण किया तो वही कई शोज में भारती और हर्ष ने मिलकर कॉमेडी का तड़का लगाया। भारती हर्ष को भले ही कितना भी आगे कर लें, लेकिन सच्चाई यही है कि भारती की लोकप्रियता हर्ष से कई अधिक है और वो एक शो के लिए हर्ष से अधिक चार्ज करती हैं।