दीपिका कक्कड़
- फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका ने कहा था- हां मैंने धर्म परिवर्तन किया है
दीपिका की शादी के समय उनके धर्म परिवर्तन वाली बात को छुपाया गया था लेकिन बाद में जब खबरें मीडिया में आ गईं तो दीपिका ने खुद सामने आकर ये बात स्वीकारी। दीपिका ने कहा था- जो सच है वो सच है। ये सच है कि मैंने धर्म परिवर्तन किया है लेकिन ये क्यों किया, कैसे किया, इसके बारे में मैं बात नहीं करना चाहती हूं, मैंने ये अपनी खुशी के लिए किया है और मैं बहुत खुश हूं।