फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तारक मेहता का उल्टा चश्मा: जेठालाल से बबीता जी तक, जानें एक एपिसोड की कितनी फीस लेते हैं ये स्टार्स

Mon, 22 Nov 2021 04:36 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 6
दिलीप जोशी, मुनमुन दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया
‘तारत मेहता का उल्टा चश्मा’ टीवी का सबसे पुराना कॉमेडी सीरियल है, जो सालों से अपने दर्शकों को हंसाने का काम कर रहा है। इस सीरियल की कहानी और इसके किरदार फैंस को काफी ज्यादा पसंद आते हैं। दिलीप जोशी, मुनमुन दत्ता, शैलेश लोढ़ा समेत ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से जुड़े सभी कलाकार फैंस के बीच लाइमलाइट में बने रहते हैं। फैंस इन सितारों की प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ के बारे में भी जानना चाहते हैं। ऐसे में आज हम आपको इस सीरियल से जुड़े स्टार्स की सैलरी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे। क्योंकि इस सीरियल में नजर आने वाले स्टार्स एक दिन में लाखों से हजारों रुपये कमाते हैं।

दिलीप जोशी
दिलीप जोशी सालों से इस सीरियल में ‘जेठालाल’ का किरदार निभाते नजर आ रहे हैं, जो अपने परिवार से बेहद प्यार करता है। वह इस सीरियल में हर एपिसोड के लिए लगभग 1.5 लाख रुपये फीस लेते हैं। दिलीप जोशी इस सीरियल के सबसे ज्यादा फीस लेने वाली कलाकार हैं।
विज्ञापन

2 of 6
मुनमुन दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया
मुनमुन दत्ता
मुनमुन दत्ता ने इस सीरियल से घर घर में पहचान बनाई है। वह सालों फैंस को बबीता जी बनकर एंटरटेन कर रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक मुनमुन दत्ता हर एपिसोड के लिए 35 से 50 हजार के करीब फीस लेती हैं। इस सीरियल में मुनमुन और जेठालाल के मस्ती भरे अंदाज को फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
अमित भट्ट (चंपकचाचा) - फोटो : सोशल मीडिया
अमित भट्ट
शो में जेठालाल के पिता चंपक लाल का किरादार अमित भट्ट निभाते हैं। अमित अपने किरदार के लिए प्रति एपिसोड के लिए 70 से 80 हजार रुपये चार्ज करते हैं।

4 of 6
शैलेश लोढ़ा (तारक मेहता)  - फोटो : सोशल मीडिया
शैलेश लोढ़ा
शैलेश लोढ़ा इस सीरियल के सबसे पॉपुलर अभिनेता हैं, जो तारक मेहता के किरदार में नजर आते हैं। शैलेश मेकर्स से एक एपिसोड के लिए 1 लाख रुपये तक चार्ज करते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
मंदार चंदावरकर - फोटो : सोशल मीडिया
मंदार चंदावरकर
भिड़े के किरदार में नजर आने वाले एक्टर मंदार चंदावरकर शो के अहम कलाकार हैं। अभिनेता प्रति एपिसोड 80,000 रुपये चार्ज करते हैं। उनके और टप्पू के सीन्स फैंस का दिल जीत लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
राज - फोटो : सोशल मीडिया
राज अनादकट
राज अनादकट इस सीरियल में सुपरस्टार ‘टप्पू’ के किरदार में नजर आते हैं। उन्होंने भव्य गांधी को रिप्लेस किया है। भव्य गांधी ने लंबे समय तक टप्पू बनकर फैंस के दिलों पर राज किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक राज एक एपिसोड के 50 से 55 हजार रुपये चर्जा करते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें