देवोलीना भट्टाचार्जी
- फोटो : instagram/devoleena
एक इंटरव्यू में देवोलीना ने बताया कि वो इसी साल शादी करने वालीं थीं, लेकिन अभी फिलहाल उन्होंने ये शादी टाल दी है। देवोलीना ने कहा कि, 'हां, हम इस साल शादी करने वाले थे, लेकिन इसे अगले साल तक टालने का फैसला किया है। मैं चाहती हूं कि ये महामारी खत्म हो जाए, ताकि मैं आगे की योजना बना सकूं। वर्तमान में मैं बहुत खुश हूं, लेकिन चीजें कब बदल जाएं आप कभी नहीं जानते हैं। मैं जीवन और अलग अलग स्थितियों को समझने के लिए समय निकालना चाहती हूं। भले ही मेरे साथी समझदार और सहायक हैं, लेकिन कोई नहीं जानता कि भविष्य में क्या हो सकता है? मैं चीजों को छिपाती नहीं हूं। अगर मैंने शादी करने का फैसला किया तो मैं सभी को बता दूंगी'। देवोलीना ने बताया कि वो अपने ब्वॉयफ्रेंड के नाम का खुलासा नहीं करना चाहती हैं।