फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन: गोपी बहू बनकर घर-घर मशहूर हुईं थीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बयानों को लेकर बटोरती हैं सुर्खियां

Sun, 22 Aug 2021 12:31 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
देवोलीना भट्टाचार्जी - फोटो : Instagram
देवोलीना भट्टाचार्जी टेलीविजन की एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्होंने एक शो से रातों-रात खूब सफलता पाई। देवोलीना ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में डांस रिएलिटी शो ‘डांस इंडिया डांस’ से की थी। इसके बाद साल 2011 में उन्होंने ‘संवारे सबके सपने प्रीतो’ में काम किया। लेकिन उन्हें जो सफलता मिली वो साल 2012 में आए सीरियल ‘साथ निभाना साथिया’ से मिली। आज देवोलीना के जन्मदिन के मौके पर उनकी जिंदगी से जुड़ी हुई कुछ दिलचस्प बाते हम अपको अपने इस आर्टिकल में बताने जा रहे हैं। 

असम में हुआ था जन्म

देवोलीना भट्टाचार्जी ने गोपी बनकर दर्शकों का खूब दिल जीता है। देवोलीना का जन्म बंगाली हिन्दू फैमिली में असम में हुआ था। उन्होंने अपनी पढ़ाई असम से की लेकिन आगे की पढ़ाई के लिए वो दिल्ली आ गईं। देवोलीना भट्टाचार्य ने लंबे समय तक अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीता है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
देवोलीना भट्टाचार्जी - फोटो : Instagram
गोपी बहू बनकर हुईं मशहूर

2011 में फिक्शन शो से अपनी शुरुआत करने वाली देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने करियर की शुरुआत की, लेकिन साल 2012 में उनके करियर में एक बड़ा और अहम मोड़ आया। साल 2012 में उन्हें सीरियल साथ निभाना साथिया में काम करने का मौका मिला। इस सीरियल में उन्होंने जिया मानेक के शो छोड़ने के बाद गोपी बहू का किरदार निभाया था। इस शो ने बहुत ही कम समय में बहुत लोकप्रियता दिलवाई और वो गोपी बहू के रूप में घर-घर में फेमस हो गईं।
विज्ञापन

3 of 5
देवोलीना भट्टाचार्य - फोटो : सोशल मीडिया
भरतनाट्यम डांसर हैं देवोलीना भट्टाचार्जी  

देवोलीना भट्टाचार्जी ने टेलीविजन में कदम रखने से पहले बतौर फैशन डिजाइनर काम किया। सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी से फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई की है। देवोलीना भट्टाचार्य ने शुरुआत में ज्वेलरी डिजाइन के तौर काम किया था। बहुत से लोग यह शायद नहीं जानते होंगे कि वह एक बेहतरीन भरतनाट्यम डांसर हैं।

4 of 5
देवोलीना भट्टाचार्जी - फोटो : Instagram
बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं देवोलीना

देवोलीना साल 2013 में बिग बॉस में नजर आईं थी। इस घर से बाहर आने के बाद देवोलीना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गईं। वो सोशल मीडिया पर अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। कभी वो सोशल मीडिया पर बिग बॉस पर सवाल उठाते हुए नजर आती हैं तो कभी सोशल मीडिया पर उन्हें उनके बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
देवोलीना का साड़ी लुक - फोटो : instagram

एक शो के लेती हैं इतने लाख

रिपोर्ट्स के मुताबिक देवोलीना का नेटवर्थ 41 मिलियन बताया जाता है। यानी भारतीय रुपयों में उनका नेटवर्थ करीब 7 करोड़ रुपए है। बिग बॉस 13 में एंट्री लेकर उन्होंने सुर्खियों में अपनी जगह बना ली थी। टीवी शो के सबसे विवादित शो बिग बॉस में उन्होंने एक हफ्ते के करीब 12 लाख रुपए चार्ज किए थे।  रिपोर्ट्स की माने तो साथ निभाना साथिया के लिए देवोलीना ने शो के मेकर्स से एक एपिसोड के लिए 2 लाख रुपए चार्ज किए थे। अमर उजाला की टीम की तरफ से देवोलीना को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें