एक्ट्रेस ने आगे बात करते हुए कहा, 'जब मैं डायरेक्टर से मिली, तो मैंने उन्हें कहा कि मुझे स्क्रिप्ट चाहिए। मुझे स्टोरी जाननी थी। उन्होंने मुझसे कहा कि उनके पास स्क्रिप्ट नहीं है। मैंने कहा ठीक है, लेकिन फिर हम शूट कैसे करेंगे। उन्होंने कहा कि वो मुझे सीन नैरेट करेंगे। एक एक्टर के लिए हम जानते हैं कि स्क्रिप्ट होती है, हम सीन इंप्रोमाइज करते हैं पर पूरा सीन नहीं।'
बातचीत के दौरान उन्होंने बताया, 'यह बहुत मुश्किल था। मैं ऐसा कुछ भी स्टुपिड नहीं कहना चाहती थी क्योंकि सेट पर बहुत लोग थे। हमने किया और यह बहुत इंटरेस्टिंग था। यह थिएटर जैसा एक्सपीरियंस था। यह बहुत डिफरेंट तरीके से शूट हुआ। ज्यादातर सीन एक टेक में शूट हुए। हमने बहुत रिहर्सल की। मैं आगे भी डॉक्यू सीरीज का हिस्सा बनना चाहूंगी।'
Parineeti-Raghav Wedding: परिणीति-राघव की शादी को लेकर आया नया अपडेट, फोन के इस्तेमाल पर नहीं लगेगी पाबंदी
इसके अलावा एक्ट्रेस ने अपने किरदार के बारे में बात करते हुए कहा, 'मैंने कभी भी अपने ग्राफ और कैसे रोल करने है इसके बारे में नहीं सोचा, लेकिन मेरे दिमाग में यह चीज है कि मैंने अब वैसे रोल्स नहीं करना चाहती हूं, जो मैंने पहले किए थे, जब मैंने महाभारत किया, तो मुझे मां के रोल के लिए ऑफर आने लगे। मैं 20 साल की थी। मैं शॉक्ड थी। महाभारत बिल्कुल अलग सिचुएशन में हुआ था और उस शो का कोई कम्पेरिजन नहीं है, मैं ऐसी थी कि मुझे ये नहीं करना है। मैं 20 साल की उम्र में कैसे मां के रोल कर सकती हूं। मैं मां की तरह नहीं दिखती। मैंने सभी रोल्स के ऑफर्स को मना कर दिया। महाभारत रैपअप करने के 20 से 25 दिन बाद ही मुझे चिड़ियाघर का ऑफर आया और यह बिल्कुल अलग था। अब कोशिश करती हूं कि रोल्स रिपीट न करूं। गुम है में मैंने जो किया वो बिल्कुल अलग था। वो टिपिकल कैरेक्टर नहीं थ।'
यह भी पढ़ें- Raima Sen: 'द वैक्सीन वॉर' को प्रोपेगेंडा फिल्म बुलाए जाने पर राइमा सेन ने किया रिएक्ट, बोलीं- मुझे फर्क..