क्राइम पेट्रोल की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। दर्शक इस शो को काफी पसंद करते हैं। आलम ये है कि सोनी लिव के अलावा यूट्यूब पर भी इसे देखने वालों की लंबी तादाद है। सच्ची घटनाओं पर आधारित इस शो में हर दिन अलग-अलग एपिसोड दिखाए जाते हैं। दर्शकों के मन में इसमें काम करने वाले एक्टर्स के बारे में जानने में रुचि रहती है। सच्ची आपराधिक घटनाओं पर आधारित इस सीरियल ने कई एक्टर्स के करियर को संवारा है। इस शो को दिखाने के पीछे आपराधिक गतिविधियों से दर्शकों को जागरुक बनाना और बताना कि कैसे वे खुद की रक्षा कर सकते हैं, मकसद है।
क्राइम पेट्रोल में काम करते हैं ये पुलिसवाले
गीतांजलि मिश्रा से लेकर सयीम खान तक, ये कुछ ऐसे कलाकार हैं जिनके बिना क्राइम पेट्रोल की कल्पना भी नहीं की जा सकती। शो में इन कलाकारों के अलावा पुलिस की भूमिका में नजर आने वाले एक्टर्स भी काफी मशहूर हैं, आज हम आपको इन कलाकारों के असली नाम बताने जा रहे हैं...