फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुपमां: मिथुन चक्रवर्ती संग रुपाली गांगुली ने किया था रोमांस, अब 'सौतन' बन लौटी डिस्को डांसर की बहू

Mon, 28 Jun 2021 04:08 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रुपाली गांगुली - फोटो : Instagram
टेलीविजन शो अनुपमां को दर्शक बहुत पसंद करते हैं। टीआरपी चार्ट में ये शो हमेशा नंबर 1 पर रहता है। इस शो में रुपाली गांगुली अनुपमा की भूमिका निभा रही हैं तो वही सुधांशु पांडेय ने शो में उनके पति वनराज की भूमिका निभाई है। इस शो में मिथुन चक्रवर्ती की बहू मदालसा शर्मा भी काम कर रही हैं। मदालसा मिथुन के बेटे महाक्षय चक्रवर्ती की पत्नी हैं। अनुपमां के सेट पर अब दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की एंट्री हुई है, लेकिन अगर आप सोच रहे हैं कि वो इस शो का हिस्सा हैं तो ऐसा बिलकुल नहीं है। मिथुन अनुपमां के सेट पर शूटिंग के सिलसिले में नहीं, बल्कि अपनी बहू मदालसा से मिलने पहुंचे थे। अपने ससुर की सरप्राइज विजिट से बहू मदालसा शर्मा बहुत खुश नजर आईं।  लेकिन इस दौरान सेट पर ही उनकी मुलाकात अपनी एक सह-कलाकार से भी हुई।

मिथुन ने रुपाली गांगुली संग की यादें ताजा

मिथुन चक्रवर्ती की ये सह कलाकार कोई और नहीं बल्कि इस शो की मुख्य अभिनेत्री अनुपमा यानि की रुपाली गांगुली हैं। मिथुन के सेट पर पहुंचने से पूरे सेट का माहौल बहुत ही खुशनुमा हो गया, इसके साथ ही शूटिंग सेट पर मौजूद सभी कलाकारों ने अभिनेता के साथ एक अच्छा समय बिताया और उनके साथ तस्वीरें भी खिचवाईं। इस दौरान मिथुन ने रुपाली गांगुली के साथ अपने कई पुराने किस्से वहां पर मौजूद कलाकारों को सुनाएं और साथ ही कई पुरानी यादों को ताजा किया।
विज्ञापन

2 of 5
रुपाली गांगुली - फोटो : Instagram
मिथुन संग रुपाली ने 'अंगारा' में किया था रोमांस
ये बात शायद बहुत ही कम लोग जानते हैं कि रुपाली गांगुली दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती संग बड़े परदे पर रोमांस कर चुकी हैं। इन दोनों ने फिल्म 'अंगारा' में साथ काम किया था। ये फिल्म 1996 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन रुपाली के पिता अनिल गांगुली के किया था। रुपाली के पिता अनिल गांगुली बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक थे और उन्होंने कोरा कागज, तपस्या, संकोच जैसी कई फिल्मों का निर्देशन किया। उनकी इन सभी फिल्मों में बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों ने काम किया।
विज्ञापन

3 of 5
रुपाली गांगुली - फोटो : Instagram
रुपाली को मिथुन ने दिया था नया नाम
रुपाली गांगुली ने अंगारा के अलावा बाल-कलाकार के रूप में भी मिथुन चक्रवर्ती की फिल्म में काम किया। डांस रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' के सेट पर रुपाली एक बार अतिथि बनकर पहुंची थीं, इसी दौरान उन्होंने अपने नाम से जुड़ा एक किस्सा साझा किया था। रुपाली ने बताया था कि मिथुन ने सेट पर उन्हें एक नया नाम दिया था और प्यार से वो रुपाली को 'डफर' बुलाया करते थे। मिथुन ने रुपाली गांगुली की तारीफ की लेकिन साथ ही ये भी कहा कि रुपाली ने उस दौरान अपने फिल्मी करियर को सीरियस नहीं लिया। अगर उन्होंने अपने करियर को लेकर जरा भी सीरियस रही होती तो वो इंडस्ट्री टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में जरूर शामिल होतीं।

4 of 5
रुपाली गांगुली, मदालसा शर्मा - फोटो : Instagram
मिथुन से किया रोमांस, मदालसा की बनी सौतन

90 के दशक में मिथुन से फिल्म अंगारा में रोमांस करने वाली रुपाली गांगुली टेलीविजन के सबसे बेहतरीन शो 'अनुपमां' में मदालसा की सौतन बनी हैं। दरअसल मदालसा इस शो में काव्या की भूमिका निभा रही हैं, जोकि वनराज की गर्लफ्रेंड है। शो में मदालसा और रुपाली एक दूसरे की सौतन हैं। दोनों के बीच लड़ाई फैंस को खूब पसंद है और यही शो की यूएसपी भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मदालसा शर्मा - फोटो : Instagram
मिथुन के बेटे महाक्षय की पत्नी हैं मदालसा 

मदालसा शर्मा मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाक्षय की पत्नी हैं। साल 2018 में ये दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। मदालसा का अपने ससुराल में सबसे अच्छा तालमेल है। वो अपने ससुर मिथुन चक्रवर्ती के भी काफी करीब हैं। मदालसा और महाक्षय की शादी से कुछ दिनों पहले ही एक भोजपुरी एक्ट्रेस ने महाअक्षय पर रेप और धोखे का आरोप लगाया था। शादी 7 जुलाई 2018 को होनी थी, लेकिन पुलिस ने पहुंच कर शादी रुकवा दी थी। इसके बावजूद भी मदालसा ने महाअक्षय से शादी करने का फैसला किया और ठीक उसी दिन उनसे रजिस्टर्ड मैरिज की। दोनों ने कुछ दिन रुककर तमिलनाडु के ऊटी में पारंपरिक तौर पर शादी की थी। शादी में दोनों के परिवार के लोग और कुछ करीबी देस्त ही पहुंचे थे।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें