फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Broken Relations: प्यार होने के बाद जब इन सितारों का बदला मन, ऐन मौके पर सगाई तोड़ किया शादी से इनकार

Tue, 17 Jan 2023 02:21 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
इन सितारों ने तोड़ी सगाई - फोटो : अमर उजाला
कहते हैं कि इश्क और मुश्क छुपाए नहीं छुपते...कब, कहां, कैसे और किस पर दिल आ जाए, ये कोई नहीं जानता। लेकिन इस खूबसूरत एहसास को हर कोई अपनी जिंदगी में एक बार महसूस जरूर करना चाहता है। मनोरंजन जगत की दुनिया में भी पर्दे पर प्यार-मोहब्बत के कई किस्से सुनने को मिल जाते हैं। इन्हीं किस्से कहानियों की शूट के दौरान कुछ लोग मिलते हैं और असल में प्यार में पड़ जाते हैं। ऐसे में सितारे अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरते हैं। कुछ का इश्क मुक्कमल हो जाता है, तो कुछ के रिश्ते तय होने के बाद भी ऐन वक्त पर टूट जाते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने सगाई की, लेकिन फिर शादी से ठीक पहले अपना फैसला बदलकर राहें जुदा कर ली थीं। आइए जानते हैं इनके बारे में....
विज्ञापन

2 of 5
नीरज मालवीय, चारू असोपा - फोटो : सोशल मीडिया
चारू असोपा- नीरज मालवीय
चारू असोपा इन दिनों राजीव सेन के साथ अपने तलाक की खबरों को लेकर खूब सुर्खियों में बनी रहती हैं। वहीं, इससे पहले भी अपनी लव लाइफ को लेकर चारू चर्चा में रही हैं। राजीव से पहले चारू की मुलाकात 'मेरे अंगने में' के सेट पर नीरज मालवीय से हुई थी। दोनों के बीच प्यार हुआ और 2016 में उन्होंने सगाई कर ली। चारू ने सोशल मीडिया पर भी सगाई की तस्वीरें साझा की थीं, लेकिन फिर दोनों ने शादी से पहले ही अपने रिश्ते को खत्म कर दिया।

Aishwarya Rai Bachchan: मुश्किल में फंसीं ऐश्वर्या राय, कोर्ट ने इस मामले में जारी किया नोटिस
विज्ञापन

3 of 5
शिल्पा शिंदे- रोमित राज - फोटो : सोशल मीडिया
शिल्पा शिंदे- रोमित राज
'भाबी जी' बन घर-घर में मशहूर हुईं अभिनेत्री शिल्पा शिंदे भी अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रही हैं। शिल्पा ने 2009 में 'मयाका' के सेट पर मिले रोमित राज से सगाई कर ली थी। हालांकि कुछ समय बाद दोनों ने अपना फैसला बदल लिया और सगाई तोड़ दी। वहीं, रोमित अब शादी कर चुके हैं, तो शिल्पा अभी सिंगल हैं।

Pathaan: शाहरुख खान ने परिवार के लिए रखी 'पठान' की स्पेशल स्क्रीनिंग, मुस्कुराते हुए बाहर आए सुहाना और आर्यन

4 of 5
करिश्मा तन्ना, उपेन पटेल - फोटो : सोशल मीडिया
करिश्मा तन्ना-उपेन पटेल
'बिग बॉस' के घर में शुरू हुई करिश्मा तन्ना और उपेन पटेल की लव स्टोरी का भी द एंड हो गया। 'बिग बॉस' के दौरान दोनों को प्यार हुआ और बाद में दोनों ने कई शो भी साथ में किए। दोनों एक दूसरे के प्यार में इस कदर तक दीवाने थे कि उन्होंने सगाई कर ली। हालांकि दोनों का फैसला गलत साबित हुआ और उन्होंने अपने रास्ते अलग कर लिए। वहीं, करिश्मा ने पिछले साल फरवरी में वरुण बंगेरा से शादी कर ली है।

Sonakshi Sinha: 'दहाड़' के लिए तैयार हैं सोनाक्षी, बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में होगा वेब सीरीज का प्रीमियर
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
साजिद खान, गौहर खान - फोटो : सोशल मीडिया
साजिद खान-गौहर खान
हाल ही में 'बिग बॉस 16' से बाहर आए साजिद खान भी इस लिस्ट में शामिल हैं। एक वक्त ऐसा था जब साजिद खान और 'बिग बॉस 7' की विजेता गौहर खान रिलेशनशिप में थे। दोनों ने 2004 में सगाई की थी, लेकिन उनका रिश्ता ज्यादा समय नहीं चल पाया और शादी से पहले ही टूट गया। साजिद सिंगल हैं तो, गौहर खान ने जैद दरबार से शादी की और दोनों जल्द अपने पहले बच्चे का स्वागत इस दुनिया में करने जा रहे हैं।

Box Office Report: बॉलीवुड को पछाड़ बॉक्स ऑफिस पर साउथ ने मारी बाजी! वरिसु 100 करोड़ के पार तो फेल हुई कुत्ते
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें