बिग बॉस के घर में इन दिनों लगातार ट्विस्ट देखने को मिल रहा है। हाल ही में इस शो से अब्दु रोजिक ने बाहर निकलने का फैसला लिया था, क्योंकि उनके पहले से ही कई कमिटमेंट थे। घर से बाहर निकलते ही अब्दु रोजिक ने बिग बॉस से जुड़ीं कई चीजों पर खुलकर बात की है। एक इंटरव्यू के दौरान अब्दु ने बिग बॉस के घर के अपने अनुभव साझा किए, साथ ही उन्होंने साजिद खान के बारे में भी बात की। Dharmendra: अपनी यादों का पिटारा खोल धर्मेंद्र ने साझा की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर, फैंस बोले 'हीमैन'
विज्ञापन
2 of 4
अब्दु रोजिक
- फोटो : सोशल मीडिया
अब्दु के मुताबिक घर में साजिद ने उनके साथ कुछ ऐसा किया था, जिससे उन्हें काफी दुख पहुंचा था। बकौल अब्दु साजिद ने उनका भरोसा तोड़ दिया था। अब्दु और साजिद की जोड़ी शो की शुरुआत से ही देखने को मिली थी। अब्दु साजिद को अपना दोस्त मानते थे और उन पर आंख बंद करके भरोसा भी करते थे, लेकिन एक घटना के बाद अब्दु का विश्वास साजिद पर से घट गया। इस बात का जिक्र उन्होंने बिग बॉस के घर से बाहर निकलने के बाद एक इंटरव्यू में किया है। Trial By Fire: रियल लाइफ के कृष्णमूर्ति दंपति से मिले अभय देओल और राजश्री देशपांडे, फोटो शेयर कर कही यह बात