फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: करण कुंद्रा ने अफसाना खान को दी कसम, कहा-दोबारा मत कर देना ऐसी हरकत

Wed, 13 Oct 2021 12:50 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
बिग बॉस का घर एक ऐसी जगह है जहां कई रिश्ते बनते बिगड़ते हैं। इस घर में एंट्री लेते ही एक रिश्ता बना जो था करण कुंद्रा और अफसाना खान का। ये दोनों ही पंजाबी हैं और शुरू से ही इन दोनों के बीच घर में एक अलग बॉंडिंग देखने को मिली है। अफसाना की इस घर में लगभग हर किसी से बनती है, लेकिन जिस तरह से अफसाना अपना गेम खेल रही हैं वो कुछ घरवालों को बिलकुल भी रास नहीं आ रहा है। घर में इस हफ्ते शमिता और अफसाना का झगड़ा देखने को मिला जिसकी वजह से घरवाले अफसाना के खिलाफ हो गए।

शमिता को कही ये बात

दरअसल घर में अफसाना और शमिता की वैसे तो खूब अच्छी दोस्ती है, लेकिन हाल ही में दोनों के बीच किसी बात को लेकर लड़ाई हो गई। जहां शमिता हमेशा की तरह उन्हें बातों को समझाती हुईं नजर आईं तो वही अफसाना ने बातों-बातों में उन्हें कह दिया कि 25 साल से काम नहीं मिला तभी बिग बॉस के घर में बार-बार आ जाती हैं। अफसाना की इस बात से करण कुंद्रा को काफी गुस्सा आया और उन्होंने अफसाना को खरी-खोटी सुनाई।
विज्ञापन

2 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
करण ने अफसाना को दी कसम

हालांकि जब अफसाना ने शमिता को ये बात कही तो घर में बने उनके भाई करण कुंद्रा भी इस बात से खफा हुए, लेकिन बाद में जाकर खुद करण ने अफसाना से इस बात को लेकर बातचीत की और साथ ही उन्हें कसम दिलाई कि दोबारा वो किसी भी घरवाले के प्रोफेशन पर बात नहीं करेंगी। जिसके बाद अफसाना ने पहले तो करण द्वारा उनका साथ न दिए जाने पर नाराजगी जताई। लेकिन बाद में वो मान गईं।
विज्ञापन

3 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
अफसाना ने ली कसम

करण कुंद्रा के समझाने के बाद अफसाना ने उनकी कसम ली। अफसाना करण से कहती हुई नजर आई कि मैं आपकी कसम खाती हूं कि मैं किसी भी घरवाले के परिवार के बारे में किसी की मेहनत और किसी के घरवालों को ये बाते नहीं बोलूंगी। किसी का दिल नहीं दुखाऊंगी, लेकिन अगर किसी ने मेरा दिल दुखाया तो तू मेरे लिए खड़ा होगा’।

4 of 5
करण कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
इस वजह से करण हुए थे नाराज

दरअसल लड़ाई में अफसाना ने न सिर्फ शमिता शेट्टी को टार्गेट किया था बल्कि घर में मौजूद सदस्यों को भी ये बोल दिया था कि तुम्हारी औकात नहीं है मेरी ऑटोग्राफ लेने की। जिसको सुनने के बाद करण अफसाना से काफी नाराज हुए और उन्होंने दो दिन तक अफसाना से बातचीत नहीं की। जिसको लेकर अफसाना काफी उदास हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अफसाना खान - फोटो : सोशल मीडिया
विधि से भी हो चुकी है लड़ाई

अफसाना का अक्सर घर में किसी न किसी से झगड़ा देखने को मिलता है। जब बिग बॉस की शुरुआत हुई थी उसी दौरान उनका और विधि का टास्क को लेकर झगड़ा हो गया था। जिसके बाद विधि ने उन्हें शांत होने के लिए कहा वो उनके खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करती हुईं नजर आईं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें