फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: जय भानुशाली और प्रतीक सहजपाल में फिर झगड़ा, इस कंटेस्टेंट के खिलाफ हुए घरवाले

Tue, 12 Oct 2021 11:50 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जय भानुशाली और प्रतीक सहजपाल - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस 15 शुरू से ही काफी दिलचस्प रहा है। इस घर में दोस्ती से लेकर दुश्मनी और कई स्ट्रेट्रेजी देखी गई, लेकिन शुरू से ही घर में जिन दो कंटेस्टेंट के बीच लगातार दुश्मनी कायम है वो है जय भानुशाली और प्रतीक सहजपाल। जबसे प्रतीक घर में आए हैं तबसे लगातार इन दोनों के बीच झगड़ा देखने को मिल रहा। एक बार फिर से जय और प्रतीक के बीच एक बड़ा झगड़ा देखने को मिला। जहां जय भानुशाली की बात से एक बार फिर प्रतीक के सब्र का बांध टूट गया।

प्रतीक सहजपाल से फिर भिड़े जय

बिग बॉस ने इस हफ्ते घरवालों को एक टास्क दिया, जिसमें घर को दो हिस्सों में बाटा गया, जंगलवाले जहां डाकू बने तो वही घर में रहने वाले सदस्यों शमिता शेट्टी, प्रतीक सहजपाल और निशांत भट्ट को जंगल वासियों को बिग बॉस के आलीशान घर के अंदर आने का रास्ता बनाने से रोकना था। इस टास्क के दौरान जंगलवासी जय भानुशाली और प्रतीक सहजपाल के बीच थोड़ी तू-तू मैं-मैं हो गई, जिससे प्रतीक के सब्र का बांध टूट गया।
विज्ञापन

2 of 5
जय भानुशाली और प्रतीक सहजपाल - फोटो : सोशल मीडिया
जय ने प्रतीक को कहे अपशब्द

जय और प्रतीक के बीच जब कहासुनी हुई उस दौरान जय ने प्रतीक को खूब अपशब्द कहे। लेकिन एक बार फिर से जय ने प्रतीक को मां के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग कर गुस्सा दिला दिया। जिसकी वजह से प्रतीक का सब्र का बांध टूट गया और वो जय से भिड़ गए, हालांकि किसी तरह से घरवालों ने इन दोनों को एक-दूसरे से दूर किया।
विज्ञापन

3 of 5
जय भानुशाली और प्रतीक सहजपाल - फोटो : सोशल मीडिया
मां के खिलाफ अभद्र भाषा सुनकर रो पड़े प्रतीक

वीकेंड के वार पर सलमान ने घर की प्रॉपर्टी का नुकसान करने की वजह से प्रतीक की क्लास लगाई थी, जिसके बाद प्रतीक ने सलमान खान से सॉरी कहा और खुद को संभाला। लेकिन एक बार जब फिर से जय के साथ प्रतीक का झगड़ा हुआ तो प्रतीक पहले तो काफी गुस्साए, लेकिन बाद में वो मां के खिलाफ बोली गई अभद्र भाषा को सुनकर रोने लगे।

4 of 5
जय भानुशाली और प्रतीक सहजपाल - फोटो : सोशल मीडिया
घरवालों ने जय को बताया गलत

जब जय ने प्रतीक को गाली दी तो सभी उनके खिलाफ हो गए। यहां तक कि उनके साथ जंगल में रहने वाले सदस्यों ने भी जय भानुशाली को अभद्र भाषा का प्रयोग करने की वजह से गलत बताया। जो भी जय से बात करने गया जय ने उनसे बहुत ही गुस्से में बात की। जब डोनल ने जय को इस बारे में समझाया तो उन्होंने उन्हें साइड में बैठने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जय भानुशाली और प्रतीक सहजपाल - फोटो : सोशल मीडिया
पहले भी हुआ था बड़ा झगड़ा

प्रतीक और जय के बीच बैग निकालने को लेकर भी काफी बड़ा झगड़ा हुआ था। दोनों के बीच हाथापाई होने लगती है। लेकिन दोनों में से कोई बैग नहीं छोड़ता। हालात को संभालने के लिए बिग बॉस उन्हें टोकते हैं। लेकिन दोनों बिग बॉस की बात को भी अनसुना कर देते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें