निया शर्मा
- फोटो : instagram
दिल्ली की हैं निया
निया शर्मा का असली नाम नेहा है और उनका जन्म दिल्ली में 17 सितंबर 1990 में हुआ था। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली से ही की थी। मीडिया स्टडीज की डिग्री हासिल करने के बाद, उन्होंने मॉडलिंग और टीवी जगत में कदम रखा। साल 2010 में उन्हें उनका पहला टीवी सीरियल 'काली एक अग्निपरीक्षा' मिला। इस सीरियल में उन्हें काम करने का मौका तो मिला, लेकिन वह पहचान बनाने में असफल रहीं।