शमिता शेट्टी
- फोटो : Social Media
शमिता शेट्टी को सोशल मीडिया पर किया ट्रोल
अपने घर में चल रही परेशानियों के बीच बिग बॉस जैसे विवादित शो का हिस्सा बनने के शमिता शेट्टी के फैसले ने हर किसी को हैरान कर दिया था। बिग बॉस के घर में शमिता शेट्टी को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं हैं। अपने जीजा राज कुंद्रा का समर्थन करने की वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है।एक यूजर ने लिखा, ‘सेम कंटेस्टेंट को शो में बार-बार क्यों लाते हो। ऐसा है तो केआरके को भी दोबारा लेकर आओ। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘वो यहां दोबारा क्या कर रही है’। अन्य यूजर ने लिखा, ‘शमिता शेट्टी को क्यों लाए हो, कोई और नहीं मिला क्या’।