फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Idol 12: ग्रैंड फिनाले से पहले कंटेस्टेंट ने साझा किए अपने खास पल, खोले एक-दूसरे के राज

Mon, 09 Aug 2021 08:42 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सायली कांबले, पवनदीप राजन, अरुणिता कांजीलाल, मोहम्मद दानिश - फोटो : इंडियन आइडल 12
इंडियन आइडल के ग्रैंड फिनाले को सिर्फ छह दिन बचे हैं ऐसे में इस शो का विजेता कौन होगा उसे लेकर हर किसी के दिल में उत्सुकता बनी हुई है। ग्रैंड फिनाले की बहुत ही धूम धाम से तैयारियां चल रही हैं और इस खास मौके पर कंटेस्टेंट भी पूरे जोरों-शोरों से लगे हैं। ग्रैंड फिनाले से पहले मुंबई में हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पवनदीप राजन, अरुणिता कांजीलाल, शनमुख प्रिया सहित सभी ने अपने इंडियन आइडल के सफर पर बातचीत की।

कंटेस्टेंट ने बताया क्या थे उनके खास पल

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान टॉप 6 कंटेस्टेंट्स ने अपने इस सफर के सबसे खास पलों के बारे में बातचीत की। निहाल टैरो ने बताया कि बचपन से उनका ये सपना था कि उन्हें आइडल के स्टेज पर परफॉर्म करूं,उन्होने कहा मुझे इस बात का यकीन नहीं हो रहा कि आइडल के फिनाले में है हम। इसके अलावा अरुणिता कांजीलाल ने बताया कि जब वो आशा भोसले से मिली थी तो वो उनके लिए सबसे खास पल था, क्योंकि वो हमेशा से उनकी प्रशंसक रही हैं। इसके अलावा पवनदीप ने भी बताया कि जब उन्हें इस मंच पर गिरीश दा द्वारा ढोलक गिफ्ट किया गया था तो वो पल उनके लिए बहुत खास था।
विज्ञापन

2 of 5
निहाल टैरो, शनमुख प्रिया - फोटो : इंडियन आइडल 12
इंडियन आइडल ने बदली जिंदगी

कंटेस्टेंट्स ने इस मंच पर ये भी बताया कि इंडियन आइडल के इस सफर ने उन सबकी जिंदगी को कितना बदला है। मोहम्मद दानिश ने कहा, ‘मैं खुद को भाग्यशाली महसूस कर रहा हूं, बहुत अच्छा लग रहा है यहां बहुत कुछ सीखने को मिला है’। सायली कांबले ने कहा, ‘मुझे अच्छा लगता है क्योंकि इस शो की वजह से मेरे अलावा मेरे माता-पिता को भी एक अलग पहचान मिली है, पूरी दुनिया आज उन्हें जानती है। शनमुख प्रिया ने कहा, ‘मैं यहां पर आकर बहुत कुछ सीखी हूं इसलिए मेरे लिए ये मंच बहुत खास है। इसके अलावा पवनदीप और अरुणिता कांजीलाल ने भी अपना अनुभव साझा किया।
विज्ञापन

3 of 5
पवनदीप राजन फैन क्लब - फोटो : Social Media
एक-दूसरे के खोले राज

मीडिया बातचीत के दौरान इन टॉप 6 कंटेस्टेंट ने एक-दूसरे के राज भी खोले। कंटेस्टेंट ने मोहम्मद दानिश को ऑल राउंडर बताया तो वही शनमुख प्रिया को सबसे स्टाइलिश कंटेस्टेंट का खिताब दिया। हालांकि जब ये पूछा गया कि सीजन का सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस किसका रहा तो सभी ने एक –दूसरे को पॉइंट दिया। उन्होने बताया कि नए गाने सीखने में सबसे अच्छी याददाश्त मोहम्मद दानिश और शनमुख प्रिया की है। यहां पर मस्ती-मस्ती में प्रतियोगियों ने सबसे अधिक मोहम्मद दनिश के राज खोले। इसके साथ ही जब उनसे ये पूछा गया कि इस साल कौन सीजन जीतेगा तो सबकी बोलती बंद हो गई।

4 of 5
पवनदीप राजनस अरुणिता कांजीलाल, मोहम्मद दानिश - फोटो : सोशल मीडिया
कंटेस्टेंट ने बताए अपने राज

इस बातचीत के दौरान इन टॉप 6 कंटेस्टेंट्स ने अपना एक राज भी दर्शकों के साथ साझा किया। जहां अरुणिता कांजीलाल ने बताया कि वो बहुत सोना पसंद करती हैं तो वहीं निहाल ने कहा वो नहाने में बहुत आलसी हैं। मोहम्मद दानिश और सायली ने कहा उन्हें खाना बहुत पसंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अरुणिता कांजीलाल - फोटो : Instagram
पवनदीप और अरुणिता ने अपनी दोस्ती पर कही खास बात

अरुणिता कांजीलाल ने अपनी खूबसूरती पर कहा कि मुझे इंडियन आइडल पर आने के बाद ही लोगों ने कहा मैं खूबसूरत हूं बस मुझे जो यहां मिला उससे मैं बहुत खुश हूं। इसके अलावा अरुणिता ने अपने और पवनदीप की दोस्ती पर जवाब देते हुए कहा कि हमारी दोस्ती हमेशा बरकरार रहेगी। हम भविष्य में भी बहुत साथ काम करेंगे, हमने बहुत सारे गाने साथ में गाए हैं। हम अच्छे दोस्त हैं और हमेशा रहेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें