फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss OTT: घर में कनेक्शन नहीं बनाना पड़ेगा कंटेस्टेंट पर भारी, पहले हफ्ते नॉमिनेट हुईं दिव्या अग्रवाल

Mon, 09 Aug 2021 06:11 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
वूट - फोटो : Bigg boss
करण जौहर ने बिग बॉस ओटीटी पर धमाकेदार आगाज कर दिया है। इस बार टोटल 13 कंटेस्टेंट घर के अंदर है। घर के अंदर जाते ही सबसे पहले जहां सभी प्रतियोगियों ने एक-दूसरे को जानने और समझने में वक्त बिताया तो वहीं स्टेज पर करण जौहर के सामने खड़े होकर ही प्रतीक सहजपाल की कई प्रतियोगियों के साथ लड़ाई हुई। जब प्रतीक घर के अंदर पहुंचे तो उनके तेवर बिलकुल ही अलग नजर आए। पहले दिन से बिग बॉस के घर में गेम शुरू हो गया है और एक कंटेस्टेंट घर से बेघर होने के लिए नोमिनेट हो चुका है।

दिव्या अग्रवाल हुई नोमिनेट

स्प्लिट्सविला और रागिनी एमएमएस जैसे शो का हिस्सा रहीं दिव्या अग्रवाल घर से बेघर होने के लिए नोमिनेट हो चुकी हैं। दरअसल बिग बॉस ओटीटी के घर में पहले ही दिन ट्विस्ट देखने को मिला। बिग बॉस में इस बार कनैक्शन बनाना पड़ेगा। ट्विस्ट है कनेक्शन: स्टे कनेक्टेड'। जहां सभी कंटेस्टेंट एक-दूसरे से जुड़े तो वही दिव्या अग्रवाल किसी से भी अपना कनेक्शन बनाने में असफल हुईं। पहले ही दिन इस ट्विस्ट को देखने के बाद यही लग रहा है कि इस बार ‘बिग बॉस’ के घर में झगड़ा करना भारी पड़ सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
वूट - फोटो : Bigg boss
6 कनेक्शन, 1 सिंगल

दरअसल बिग बॉस के घर में सिंगल और कनेक्शन दोनों देखने को मिलेंगे। घर में पहली जोड़ी जो गई वो एक कनेक्षण में थी। इसके अलावा शो में एंट्री करने वाले मेल और फीमेल को अपनी पसंदीदा एक-एक कनेक्शन को चुनना था। अगर प्रतियोगियों को घर में एंट्री लेनी थी तो उन्हें किसी न किसी कंटेस्टेंट को चुनना जरूरी था। शो में 6 मेल और 7 फीमेल हैं। इस वजह से जब छह जोड़ियां बनी तो दिव्या अग्रवाल पूरी तरह से अकेली पड़ गईं और इसी वजह से वो नोमिनेट हो गईं।
विज्ञापन

3 of 5
वूट - फोटो : Bigg boss
कनेक्शन बनाना होगा जरूरी
 
इस बार कंटेस्टेंट को शो में कनेक्शन बनाना बहुत जरूरी है। करण जौहर ने स्टेज पर ही ये क्लियर कर दिया था कि सभी कंटेस्टेंट्स को अपने कनेक्शन के साथ ‘स्टे कनेक्टेड' रहना होगा। दरअसल इस बार कनेक्शन टूटने का मतलब है सीधा-सीधा घर से बेघर होना। यानी कि अगर किसी का कनेक्शन टूटता या छूटता है तो वह सीधे-सीधे घर से बेघर होने के लिए नोमिनेट हो जाएगा। इसलिए ये देखना दिलचस्प होगा कि इस बार कंटेस्टेंट एक-दूसरे से कैसे अपना बॉन्ड कायम रखेंगे।

4 of 5
वूट - फोटो : Bigg boss
राकेश बापट-शमिता शेट्टी की बनी जोड़ी

छह मेल कंटेस्टेंट की एंट्री के बाद शमिता शेट्टी ने बिग बॉस के घर में पहली फीमेल एंट्री ली। जैसे ही वो स्टेज पर आईं करण जौहर ने उन्हें कनेक्शन बनाने के लिए कंटेस्टेंट्स में से किसी दो कंटेस्टेंट को चुनने के लिए कहा। शमिता शेट्टी ने राकेश बापट और करण नाथ को चुना। शमिता शेट्टी के साथ कनेक्शन बनाने के लिए दोनों लड़कों के बीच भेल बनाने का टास्क हुआ। शमिता शेट्टी ने राकेश बापट की भेल को पसंद करके उन्हें अपने कनेक्शन के रूप में चुना।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वूट - फोटो : Bigg boss
इन-इन कंटेस्टेंट की बनी जोड़ी

दिव्या अग्रवाल जहां जोड़ी  बनाने में असफल रहीं तो वही घर में एंट्री लेने वाले कई कंटेस्टेंट ने अपनी जोड़ी बनाई। पहली जोड़ी जहां शमिता और राकेश बापट की बनी तो वहीं दूसरी जोड़ी उर्फी जावेद और जीशान खान। नेहा भसीन ने अपनी जोड़ी के रूप में मिलिंद गाबा को चुना तो मूस जटाना ने निशांत भट्ट के साथ कनेक्शन चुना। अक्षरा सिंह ने प्रतीक सहजपाल को चुना। करण नाथ ने रिद्धिमा पंडित के साथ बनाया कनेक्शन।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें