इंडियन आइडल 12 का ग्रैंड फिनाले बिलकुल अलग तरह से होने वाला है। स्वतंत्रा दिवस के खास मौके इस सीजन का सबसे बड़ा ग्रैंड फिनाले होने वाला है। कई कारणों की वजह से इस बार का फिनाले खास होगा। 12 घंटे लगातार चलने वाले ग्रैंड फिनाले में 40 परफॉर्मेंस होंगी। इस शाम को शानदार बनाने और फाइनलिस्ट का उत्साह बढ़ाने के लिए फिल्म जगत के कई शानदार सिंगर इस महोत्सव में नजर आएंगे और साथ ही दर्शक सिंगर्स की परफॉर्मेंस के साक्षी बनेंगे।
कई हफ्तों के ऑडिशन के बाद और हर हफ्ते अपने दर्शकों का मनोरंजन करने वाले प्रतियोगी इस तनावपूर्ण समय में भी दर्शकों का उत्साह बनाकर रखेंगे। इंडियन आइडल 12 को अपने टॉप 6 फाइनलिस्ट मिल चुके हैं जिसमें पवनदीप राजन, अरुणिता कांजीलाल, सायली कांबले, निहाल टौरो और मोहम्मद दानिश शामिल हैं। जैसे ही फिनाले आएगा इन्हीं में से कोई एक प्रतियोगी इस साल इंडियन आइडल 12 के विजेता की ट्रॉफी अपने नाम करेगा।