बिग बॉस ओटीटी में इन दिनों जमकर लड़ाई और बहसबाजी देखने को मिल रही है। एक तरफ आए दिन किसी ना किसी सदस्य के बीच बहस हो रही है तो वहीं कई बार लड़ाईयों के चलते टास्क पर भी फर्क पड़ रहा है। अब हाल ही में बुधवार को कंटेस्टेंट जीशान खान को अचानक से घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। बता दें कि टास्क के दौरान प्रतीक सहजपाल और निशांत भट्ट संग जीशान की लड़ाई हो गई और दोनों के बीच मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इसके बाद जीशान को शो से फौरन बाहर कर दिया गया।
यूजर्स ने मांगा जीशान के लिए न्याय
शो में बहसबाजी तक सब जायज है लेकिन फिजिकल वायलेंस की अनुमति नही हैं। घर के अंदर किसी पर भी हाथ उठाना बिग बॉस में बर्दाश्त नहीं किया जाता है। ऐसे में जीशान को फौरन शो से बाहर कर दिया गया। वहीं एलिमिनेट होने के बाद जीशान ने सोशल मीडिया पर अपनी चोट लगी हुई तस्वीरें साझा कीं हैं। इसके बाद से ही यूजर्स बिग बॉस के फैसले को गलत बता रहे हैं और जीशान को वापस लाने की मांग कर रहे हैं।