एक हफ्ते पहले शुरू हुआ रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' लगातार सुर्खियों में है। शो की मेजबानी इस बार अनिल कपूर ने संभाली है। घर में आए दिन नई बहस और हाई वोल्टेज ड्रामा दर्शकों का काफी मनोरंजन कर रहे हैं। वहीं, हालिया एपिसोड में प्रतियोगी सना मकबूल ने सह-प्रतियोगी अरमान मलिक से उनकी निजी जिंदगी को लेकर एक ऐसा सवाल पूछ दिया, जिसे सुनकर यूट्यूबर हैरान रह गए। साथ ही सवाल पर दिए गए अरमान के जवाब ने दर्शकों को भी दंग कर दिया है।