शहनाज गिल
- फोटो : इंस्टाग्राम
शहनाज गिल ने रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' से घर-घर में अपनी पहचान बनाई। शो के होस्ट सलमान खान, शहनाज को पंजाब की कटरीना कैफ कहते हैं। वहीं, 'बिग बॉस 13' शो के खत्म होते ही शहनाज गिल ने अपना स्वयंवर रचाया था। शो में सना ने प्रतियोगियों से खूब मेहनत कराई। हालांकि, फिनाले में शहनाज ने किसी को भी चुनने से इनकार कर दिया, और शादी से मुकर गईं। ऐसा करने के बाद शहनाज पर आरोप लगा कि उन्होंने महज फेम के लिए यह ढोंग रचा था।