बिग बॉस सीजन 11 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। कंटेस्टेंट की लिस्ट भी सामने आने लगी है। हालांकि अभी नाम फाइनल नहीं हुए हैं। लेकिन चर्चा शुरू हो गई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार सीजन 11 पहले के मुकाबले जल्दी ही शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
2 of 8
चिंतन
शो में पिछले सीजन की तरह सेलेब्रिटीज और कॉमन मैन होंगे। अगर आपको सीजन 9 याद हो तो उसमें एक 'जल्लाद' हुआ करता था। जो एक बॉक्स लेकर सलमान के सामने आता था। सलमान उसे काफी हंसाने की कोशिश करते थे। लेकिन वो कभी नहीं हंसता था।
विज्ञापन
3 of 8
चिंतन
चेहरा देखकर आपको याद तो आ ही गया होगा। पिछले सीजन में ये जल्लाद नहीं था। सीजन 7, 8 और 9 में इस 'जल्लाद' की वजह से लोगों को हंसने का मौका मिलता था। आज हम आपको इसी जल्लाद के बारे में बताएंगे। जानें ये 'जल्लाद' कैसे शो का हिस्सा बना और इतना पॉपुलर हो गया।
4 of 8
चिंतन
इस 'जल्लाद' का असली नाम चिंतन गंगर है। 27 साल के चिंतन ने इस किरदार के लिए पहले ऑडिशन दिया था। तब जाकर चिंतन का सिलेक्शन हुआ। सिलेक्शन के बाद सलमान चिंतन से मिले।
विज्ञापन
5 of 8
चिंतन
चिंतन ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'मैं बस सलमान को देखे जा रहा था और वो मुझे हंसाने की कोशिश कर रहे थे। वो सब बहुत अच्छा था।' बिग बॉस ने चिंतन की जिंदगी बदल दी।
विज्ञापन
6 of 8
चिंतन
चिंतन ने कहा था, 'बिग बॉस मेरी लाइफ का यू टर्न था। अब मैं जहां भी जाता हूं लोग मुझे पहचान लेते हैं। लोग मेरे साथ फोटो खिंचवाते हैं। अब लोग मुझे फंक्शन में इनवाइट करते हैं। लोग मुझे प्यार भरे मैसेज भेजते हैं और मैं उन सबका रिप्लाई करता हूं।'
विज्ञापन
7 of 8
चिंतन
चिंतन कंटेस्टेंट बनकर भी बिग बॉस में जाना चाहते हैं। सलमान की तारीफ करते हुए चिंतन ने कहा था, 'सलमान सर मुझे बहुत सपोर्ट करते हैं। अगर वो ना होते तो मैं यहां तक नहीं पहुंचता। वो हमेशा कुछ ना कुछ समझाते रहते हैं और अपना समय देते हैं। अब मुझे जो भी काम मिल रहा है वो सब सलमान सर की वजह से मिला है।'
चिंतन असल जिंदगी में बहुत हंसते हैं लेकिन उनकी मर्जी के बिना उन्हें कोई नहीं हंसा सकता। वो बिना रीटेक के ही पर्फेक्ट शॉट देते हैं। चिंतन बहुत अच्छा गाना भी गाते हैं। चिंतन फिलहाल ब्रांड प्रमोटर और एरिया ऑफिसर की जॉब कर रहे हैं।