कपिल शर्मा के शो की टीआरपी लगातार गिरती जा रही है। इसका असर कपिल के स्टारडम ही नहीं उनकी सेहत पर भी पड़ा है। कपिल शर्मा इन दिनों स्ट्रेस से जूझ रहे हैं। वो बार-बार सेट पर बेहोश भी हो चुके हैं।
विज्ञापन
2 of 6
कपिल शर्मा
इस वजह से कई बार शो की शूटिंग भी कैंसिल करनी पड़ी। गिरती टीआरपी और शो बंद होने के चलते कपिल ने अपनी फीस आधी कर दी थी। वहीं सुनील ग्रोवर ने अपनी फीस दोगुनी कर दी है।
विज्ञापन
3 of 6
kapil
कपिल के शो में वो एक एपीसोड का 7 लाख रुपए लेते थे और अब वो 14 लाख रुपए लेते हैं। वहीं कपिल शर्मा एक शो का पहले 80 लाख रुपए लेते थे और अब 40 लाख रुपए फीस लेने पर मजबूर हैं।
4 of 6
kapil sharma
ये सब कपिल और सुनील के फ्लाइट में झगड़े के बाद शुरू हुआ था। इस झगड़े के बाद सुनील और अली असगर ने शो छोड़ दिया था। इसके बाद तो कपिल के शो की टीआरपी लगातार गिर रही है। अब खबर ये है कि कपिल का शो जल्द ही बंद हो जाएगा।
विज्ञापन
5 of 6
मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा
क्योंकि सोनी चैनल के साथ उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया है। कुछ दिन पहले कपिल शर्मा सुनील ग्रोवर से मिले थे। लेकिन सुनील का शो में लौटने का कोई इरादा नहीं है। इन दिनों सुनील के पास कई शो के ऑफर हैं। लेकिन सुनील स्टेज शो पर स्पेशल अपीयरेंस दे रहे हैं।
एक अपीयरेंस के लिए सुनील 14 लाख रुपए चार्ज करते हैं। ये खबर कपिल शर्मा के लिए काफी बुरी है। टीआरपी गिरी, फीस भी कम हुई और अब शो भी बंद होने की कगार है। ऐसे में कपिल जरूर कोई नया शो लाने का प्लान बना रहे होंगे।