फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Big Boss 13 की कंटेस्टेंट शहनाज गिल के पिता पर दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज

Fri, 22 May 2020 10:51 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पिता के साथ शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया
'बिग बॉस 13' की मशहूर कंटेस्टेंट रहीं शहनाज गिल चर्चा में हैं। शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह पर महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत के बाद संतोख सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
संतोख सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
पंजाब के जालंधर में शहनाज के पिता के खिलाफ महिला ने दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। पीड़िता जालंधर की रहने वाली है। आरोप है कि 14 मई को संतोख उर्फ सुक्खा प्रधान ने अपनी कार में बंदूक दिखाकर  उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया था। महिला पहले उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की हिम्मत नहीं कर सकी। 
विज्ञापन

3 of 5
संतोख सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
महिला की शिकायत के बाद शहनाज गिल के पिता पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच अधिकारी सहायक सब इंस्पेक्टर हरप्रीत कौर ने केस दर्ज होने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिला ने अपनी शिकायत में कहा था कि 14 मई को वो अपने एक दोस्त से मिलने ब्यास गई थी। शाम करीब साढ़े पांच बजे वो ब्यास पहुंची जहां पर संतोख सिंह ने बंदूक की नोक पर उसे कार में बैठने के लिए मजबूर किया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई।  

4 of 5
शहनाज गिल और संतोख सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस के मुताबिक, घटना 14 मई की है। वहीं पीड़िता ने 19 मई को शिकायत दर्ज कराई है। संतोख सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। फिलहाल संतोख सिंह फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया
शहनाज गिल के भाई शहबाज गिल ने पिता संतोख सिंह पर लगे इन आरोपों का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि ये उनके पिता को बदनाम करने की साजिश है। इस तरह के झूठे आरोपों के कारण परिवार परेशान है। जहां दुष्कर्म करने के आरोप लगाए गए हैं, वहां सीसीटीवी लगे हैं। उसकी जांच होनी चाहिए।

नाती अगस्त्य के साथ अमिताभ बच्चन की जबरदस्त बॉन्डिंग, साथ में करते दिखे वर्कआउट
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें