कोरोना वायरस की वजह से देशभर में लॉकडाउन किया गया है। इस दौरान किसी भी नई फिल्म या धारावाहिक की शूटिंग नहीं की जा रही। ऐसे समय में लोगों के मनोरंजन के लिए पौराणिक धारावाहिकों 'रामायण' और 'महाभारत' का पुन: प्रसारण किया गया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। वहीं इन धारावाहिकों में भूमिका निभाने वाले कलाकार भी चर्चाओं में आ रहे हैं। इसके साथ ही इन कार्यक्रमों में बाल कलाकार के रूप में काम करने वाले अभिनेता अब बड़े हो गए हैं।