अभिषेक कुमार इंटरव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिषेक कुमार ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड और 'बिग बॉस 17' की को कंटेस्टेंट ईशा मालवीय के आरोपों पर खुलकर बात की। ईशा ने अभिषेक पर आरोप लगाया था कि जब वे 'उडारियां' का हिस्सा थे तो उन्होंने अभिनेत्री को थप्पड़ जड़ा था। अभिषेक को 'वुमेन-बीटर' टैग भी दिया गया था। इस पर चुप्पी तोड़ते हुए अभिषेक ने कहा, 'जो था वो बहुत गलत था। वो गलत हो गया। कभी-कभी स्थिति ऐसी हो जाती है, कि आप आपा खो बैठते हो, और वही चीज हुई। हालांकि, ताली दोनों हाथ से बजती है, और मैं उसका बहुत प्रायश्चित कर चुका हूं।'