फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 17: 'दो दफा दी मौत को मात...,' बिग बॉस 17 का हिस्सा बनते ही ओरी ने लगाया दोस्तों पर गंभीर आरोप

Sun, 26 Nov 2023 12:10 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

ओरहान अवतरमणि उर्फ ओरी 'बिग बॉस 17' का हिस्सा बन गए हैं। ओरी ने शो के होस्ट सलमान खान के सामने दो बड़े दावे कर हर किसी को दंग कर दिया है। 
विज्ञापन
1 of 5
ओरी-सलमान खान, बिग बॉस 17 - फोटो : सोशल मीडिया
शोबिज की दुनिया की हर पार्टी में चमकने वाले शख्स ओरहान अवतरमणि उर्फ ओरी, 'बिग बॉस 17' का हिस्सा बन गए हैं। 'शनिवार का वार' में शो के होस्ट सलमान खान ने बतौर वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी ओरी का परिचय कराया। ओरी फिल्मी जगत के न होने के बावजूद भी अक्सर सुर्खियों में रहते हैं क्योंकि उन्हें मनोरंजन जगत की तमाम बड़ी हस्तियों के साथ पार्टी करते देखा जाता रहा है। वहीं, ओरी ने शो में प्रवेश करते ही खुद को लेकर बड़ा खुलासा किया है, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर जोरो-शोरों से हो रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
ओरहान अवतरमणि उर्फ ओरी - फोटो : सोशल मीडिया
पैप्स के पसंदीदा और सेलेब्स के सबसे अच्छे दोस्त ओरी शनिवार को सलमान खान के शो 'बिग बॉस 17' का हिस्सा बने और अपनी निजी जिंदगी के बारे में खुलकर बात की। शो के होस्ट से बात करते हुए ओरी ने दो घटनाओं का खुलासा किया जिसमें वे हत्या के प्रयास का शिकार बने। उन्होंने हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें डांस करते समय उनके दोस्त उन्हें धक्का दे रहे थे। 
विज्ञापन

3 of 5
ओरहान अवतरमणि उर्फ ओरी - फोटो : सोशल मीडिया
ओरी ने उस वीडियो के बारे में बात की और खुलासा किया कि कैसे उनके दोस्त ने उनकी हत्या का प्रयास किया। उन्होंने कहा, 'एक बार हैलोवीन पार्टी में डांस करते वक्त मेरे दोस्तों ने मुझे धक्का दे दिया था, रील भी वायरल हो गई थी। मैं गिर गया, खिड़की के पास वाली सीट के पीछे गिर गया, मेरी जान भी जा सकती थी। किसी ने इसका वीडियो भी बना लिया। मैंने सबसे पहले अपना फोन दिया क्योंकि उसमें सबूत थे।'

Salman Khan: शाहरुख के साथ अपने रिश्ते पर सलमान ने की खुलकर बात, ट्रोलिंग को लेकर क्या बोले अभिनेता?

4 of 5
ओरहान अवतरमणि उर्फ ओरी - फोटो : सोशल मीडिया
ओरी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'एक और दिन, एक और पार्टी, एक और हत्या का प्रयास।' फिर उन्होंने एक और घटना के बारे में बात की जिसमें एक महिला मित्र ने उन्हें शराब पिलाई और छत पर एक पूल पार्टी में अकेला छोड़ दिया। उन्होंने कहा, 'मैं पूल में डूब सकता था या कमरे से गिर सकता था क्योंकि मेरी नजर भी कमजोर है और मैं नशे में था। लेकिन मैं बच गया और घर आ गया, मैं उस दोस्त से बात नहीं करता। यह हत्या का प्रयास था।'

Adah Sharma: सुशांत सिंह का घर खरीद रही हैं अदा शर्मा? अभिनेत्री ने अफवाहों पर चुप्पी तोड़ खुद बताया सच
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ओरहान अवतरमणि उर्फ ओरी - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद ओरी ने सलमान खान को ऐसे दोस्तों से दूर रहने की सलाह दी। इससे पहले, समर्थ जुरेल और मनस्वी ममगई ने वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी के रूप में घर में प्रवेश किया था, हालांकि, मनस्वी एक सप्ताह के भीतर ही बाहर हो गईं। अब ओरी की घर में एंट्री हो गई है, और ये देखना दिलचस्प होगा कि वो गेम में क्या ट्विस्ट लाएंगे।

Kerala Concert: 'दिल टूटा, मैं भी टूट गई', टेक-फेस्ट में हुईं मौतों पर निकिता गांधी ने जाहिर किया दर्द
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें