सोनी टेलीविजन चैनल पर बार बार दिखाए जा रहे नए धारावाहिक ‘श्रीमद् रामायण’ के प्रोमो को जिस तरह से दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है, उससे चैनल के संचालकों का उत्साह दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। ये धारावाहिक इस चैनल पर चल रहे गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का फिनाले होने के तुरंत बाद इसी समय पर शुरू होगा। धारावाहिक ‘श्रीमद् रामायण’ के प्रमुख चरित्रों में श्रीराम, सीता, लक्ष्मण, भरत, रावण, दशरथ और कैकेयी के चरित्र निभाने वाले कलाकारों का चयन हो चुका है और इनकी पहली झलक दिखाने की जिम्मेदारी चैनल ने अमिताभ बच्चन को ही दी है।