विशाल कोटियान
- फोटो : Instagram
दरअसल, 14 अक्तूबर के एपिसोड में विशाल कोटियन और तेजस्वी प्रकाश टास्क को लेकर बातचीत कर रहे थे। इस दौरान विशाल तेजस्वी से कहते हैं, ‘इस घर में तू और शमिता मेरे लिए खास है।’ इतना ही नहीं, विशाल जय के खिलाफ बोलते हैं। विशाल ने कहा, ‘जय मेरे ऊपर भारी हो रहा है, क्योंकि वह बातों को सुनता नहीं है।’ हालांकि, इस दौरान तेजस्वी विशाल को समझाने की कोशिश करती हैं। तेजस्वी कहती हैं कि, ‘हम तीनों ने एक साथ शुरुआत की थी और शुरुआत में ही हमने एक-दूसरे से वादा किया था, जो जैसा भी है चलने दे।’