फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: उमर रियाज के बयान से जय भानुशाली हुए नाराज, कहा-महीने के 30 दिन करते हैं काम

Thu, 04 Nov 2021 01:50 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
बिग बॉस 15 के घर में पांचवें हफ्ते में घर में काफी कुछ ड्रामा देखने को मिल रहा है। इस हफ्ते नॉमिनेशन टास्क के दौरान सिंबा जहां काफी अग्रेसिव नजर आए और उन्होंने उमर रियाज को पानी में धक्का दे दिया तो वहीं दूसरी तरफ शमिता शेट्टी और तेजस्वी के बीच भी अब कैट फाइट शुरू हो चुकी है। सिंबा और उमर का ये झगड़ा सिर्फ टास्क तक सीमित नहीं रहा बल्कि टास्क के बाद भी ये दोनों आपस में झगड़ते हुए नजर आए।

सिंबा ने उमर को कहा अपने दम पर आ

सिंबा और उमर के बीच जहां घरवाले झगड़ा शांत करवाने में लगे रहे। तो वही एक बार फिर से सिंबा उमर को ये कहते हुए नजर आए कि अपने दम पर आ। सिंबा ने आगे कहा कि तेरे जितना नीचे नहीं गिरना है अपने दम पर यहां तक आया हूं। सिंबा की ये बाते सुनने के बाद उमर काफी गुस्से में आ गए और उन्होंने कहा कि आ तुझे बताऊं मैं किसके दम पर यहां तक आया हूं। जिसके बाद दोनों के बीच धक्का-मुक्की हुई।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
उमर ने कहा मैं तुझे बताऊंगा मैं शो में क्यों आया

उमर ने सिंबा को कहा, ‘मैं तुझे आज बताऊंगा कि मेरी हैसियत क्या है और मैं इस शो में क्यों आया हूं। मैं तुझे आज बताऊंगा मैं इस घर में असीम की वजह से आया हूं या फिर इस वजह से आया हूं जो मैं हूं’। उमर ने कहा, ‘मैं तेरे सिर पर बैठकर बताऊंगा, तेरे में जितनी हवा है आज निकालुंगा। आजा डेली सोप के हीरो’।
विज्ञापन

3 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : अमर उजाला मुंबई
जय को नहीं पसंद आया बयान

उमर के इस बयान से जय को काफी बुरा लगा। उन्होंने कहा, ‘डेली सोप का हीरो क्या होता है। मैं डेली सोप का हीरो बनकर यहां तक पहुंचा हूं, ये किस तरह का बयान था’। जय ने कहा, ‘डेली सोप के हीरो का मतलब क्या हुआ, 24 घंटे हम लोग रोज काम करते हैं तब जाकर यहां तक पहुंचते हैं। हमें 30 दिन छुट्टियां नहीं मिलती हैं, हम 2 दिन महीने में छुट्टी लेकर काम करते हैं।

4 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)
उमर ने फिर से मारा ताना

उमर ने सिंबा को ताना मारते हुए कहा कि ‘अब मुझे डेली सोप के हीरो बताएंगे कि मेरा औधा क्या है। जब तू कोविड में घर में छुपा हुआ था तब मेरे जैसे लोग जाकर जान बचाते थे। तब तेरा कैमरा नहीं आया। तब कैमरा नहीं डॉक्टर काम आता है। जब जान बचानी होती है एक्टर नहीं काम आता, डॉक्टर काम आता है। अगर इससे तुम्हें कुछ दिक्कत है तो मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
जय के समझाने पर उमर ने मांगी माफी

उमर रियाज के इस स्टेटमेंट से जय काफी नाराज हुए और उन्होंने उमर को कहा, ‘डेली सोप का एक्टर छोड़कर उसे जो बोलना है बोल क्योंकि ये हमारी इज्जत है। जिसका जवाब देते हुए उमर ने कहा मेरी भी इज्जत हैं। हालांकि जय के समझाने के बाद उमर ने इस बात को क्लियर किया कि उन्होंने डेली सोप के एक्टर्स के लिए कुछ नहीं कहा जो भी कहा वो सिर्फ सिंबा के लिए था। उमर ने अपने बयान के लिए जय से और सभी से माफी मांगी।
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें