टेलीविजन के मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस के 15वें सीजन में लगातार दर्शकों को ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिल रहा है। यह शो अपने 5वें हफ्ते में प्रवेश कर चुका है। ऐसे में शो में आ रहे मोड़ दर्शकों का काफी मनोरंजन कर रहे हैं। बिग बॉस द्वारा सदस्यों को लगातार दिए जा रहे टास्क और टास्क को लेकर घर वालों के बीच हो रही खींचातानी लोगों को काफी पसंद आ रही है।
इसी बीच शो के बीते कुछ एपिसोड में जहां सभी सदस्य किसी ना किसी से लड़ते नजर आए तो वही टास्क जीतने जीतने की होड़ में कई सदस्य सही गलत अंदाजा लगाने में नाकाम रहे। ऐसा ही कुछ बुधवार को प्रसारित हुए एपिसोड में देखने को मिला। दरअसल, इस हफ्ते नॉमिनेशन के लिए बिग बॉस ने घरवालों को एक नया टास्क करने के लिए दिया था। प्रसारित हुए एपिसोड में सभी घरवाले इसी टास्क को करते नजर आए। हालांकि इस दौरान कुछ गलतफहमी की वजह से घर में बड़ा बवाल भी देखने को मिला।