फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: मायशा और उमर रियाज के बीच हुआ कैप्टेंसी टास्क, ये बना घर का नया कैप्टन

Sat, 06 Nov 2021 01:28 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
बिग बॉस 15 का ये हफ्ता जहां कुछ घरवालों के लिए खुशियों से भरा रहा तो वहीं दिवाली वीक में सलमान खान ने कुछ घरवालों पर पटाखेँ भी फोड़े, मिला जुलाकर ये हफ्ता घरवालों के लिए मिक्स रहा। हालांकि हर हफ्ते की तरह इस हफ्ते भी बिग बॉस ने घरवालों को एक टास्क के जरिए ये मौका दिया कि वो घर के अगले कैप्टन बन सकते हैं। इस टास्क में घरवालों को एक-दूसरे के राज खोलने थे जहां सभी ने एक-दूसरे के राज खोलकर कई सदस्यों को कैप्टेंसी टास्क से बाहर कर दिया।

ये दो घरवाले बने दावेदार

अंत में जब सभी घरवाले इस गेम में बाहर हो गए तो सिर्फ मायशा अय्यर और उमर रियाज बचे जो कैप्टेंसी के दावेदार बने। जिसके बाद इन दोनों के बीच एक टास्क हुआ जिसमें दोनों को एक-एक फ्यूल बॉक्स दिया गया और बाकी के घरवालों को उनको अपने घर से आए गिफ्ट्स लेने के लिए अपने फ्यूल में से कुछ फ्यूल देने के लिए मनाना था। ताकि वो अपने घर से आए गिफ्ट्स ले सकें।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
फ्यूल कम होने पर कप्तान बनने के चांस होंगे कम

जैसे-जैसे दावेदार उमर रियाज और मायशा अय्यर के फ्यूल बॉक्स में फ्यूल लाइन कम होती थी वैसे-वैसे उनके घर का अगला कैप्टन बनने के चांस भी बिलकुल खत्म होते हैं। मायशा ने जहां शुरुआत में ही जय भानुशाली को तीन फ्यूल दे दिए ताकि वो घर से आए गिफ्ट को पा सके तो वही उमर ने अपने फ्यूल में से सिर्फ 2 फ्यूल अफसाना खान को दिए ताकि उन्हें साज का गिफ्ट मिल जाए।
विज्ञापन

3 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
ये बना घर का नया कप्तान

इस टास्क के खत्म होते-होते मायशा के तीन फ्यूल पहले से ही कम हो चुके थे और वो लगभग हार गई थीं, जिसके बाद अंत में उन्होंने प्रतीक, सिंबा और राजीव को उनके घर से आए गिफ्ट्स लेने के लिए अपने फ्यूल बॉक्स में से फ्यूल दे दिया और उमर के फ्यूल बॉक्स में ज्यादा फ्यूल बचे और वो इस टास्क को जीतकर घर के नए कप्तान बन गए।

4 of 5
बिग बॉस 15-सिंबा नागपाल और उमर रियाज - फोटो : सोशल मीडिया
उमर रियाज का हुआ था झगड़ा

इस पूरे हफ्ते उमर रियाज बिग बॉस के घर में काफी नजर आए उनका एक टास्क के दौरान सिंबा से बहुत बड़ा झगड़ा देखने को मिला। गुस्से में सिंबा ने न सिर्फ उमर को पानी में धक्का दे दिया बल्कि घर में काफी उथल-पुथल भी मचाया। हालांकि इन दोनों की लड़ाई यही पर खत्म नहीं हुई और दोनों एक-दूसरे पर निजी कमेन्ट करते हुए नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)
इस हफ्ते थे नॉमिनेट

टास्क हार जाने के कारण उमर रियाज इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए थे, हालांकि घर की कप्तानी जीतकर इस हफ्ते उन्होंने इस हफ्ते खुद को तो सुरक्षित कर ही लिया, लेकिन इसी के साथ उनके हाथ में ये पावर भी आ गई कि वो घर से बेघर होने के लिए किसी भी कंटेस्टेंट को नॉमिनेट कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें